- हरभजन सिंह ने चुनी आपीएल 2022 की बेस्ट इलेवन
- कई बड़े दिग्गज भज्जी द्वारा चुनी गई टीम में नहीं
- धोनी को नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान
Harbhajan Singh Picks Best XI of IPL 2022 : आईपीएल 2022 (IPL 2022) खत्म हो चुका है. आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हो गई है. अब जब आईपीएल खत्म हो गया है तो पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी पसंद की टीम चुनने में लगे हैं. ताजा मामला हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का है. पूर्व स्पिनर ने स्पोट्सक्रीडा से बात करते हुए अपनी पसंद की बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. भज्जी ने अपनी टीम में कुछ फैसले ऐसे लिए हैं जो यकीनन चौंकाने वाले हैं.
दीपक चाहर और जया की शादी, शेयर की ये अनदेखी तस्वीरें, देखें Wedding Photos
हऱभजन द्वारा चुनी गई आईपीएल बेस्ट इलेवन में न तो कोहली को जगह दी गई है और ना ही रोहित शर्मा को टीम में जगह दी है. भज्जी ने ऑल टाइम फेवरेट धोनी को भी अपनी टीम का कप्तान नहीं बनााय है. दरअसल हरभजन ने कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या को चुना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपनी टीम में भज्जी ने जोस बटलर और केएल राहुल को ओपनर के तौर पर चुना है तो वहीं नंबर 3 पर हरभजन की पसंद कोहली न बनकर राहुल त्रिपाठी बने हैं. बता दें कि त्रिपाठी के लिए आईपीएल 2022 टूर्नामेंट शानदार रहा था. वहीं, नंबर 4 पर हरभजन ने विस्फोटक लियाम लिविंगस्टोन को जगह दी है. हार्दिक पंडया नंबर 5 पर और फिनिशर के लिए भज्जी ने दिनेश कार्तिक को चुना है.
मैदान में उतरने से पहले युजवेंद्र चहल ने अपनाया नया लुक, कोहली के बार्बर से कराई कटिंग, देखें Pic
हरभजन ने आंद्रे रसेल पर भरोसा जताया है और साथ ही चहल और राशिद खान भी भज्जी द्वारा चुने गए हैं. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हऱभजन सिंह ने उमरान मलिक और जोश हेजलवुड को दी है. वहीं, 12वें नंबर पर अनुभवी मोहम्मद शमी को रखा है.
यानि भज्जी ने अपनी पसंद की जो टीम चुनी है उसे धोनी, कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है जो यकिनन चौंकाने वाली बात है. वैसे, इन सभी दिग्गजों का परफॉर्मेंस इस सीजन बेहद ही औसत रहा था.
आईपीएल 2022 के लिए हरभजन सिंह की बेस्ट प्लेइंग XI
जोस बटलर, केएल राहुल, राहुल त्रिपाठी, लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, युजवेंद्र चहल, राशिद खान, उमरान मलिक, जोश हेजलवुड और मोहम्मद शमी (12वें खिलाड़ी)
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं