- युजवेंद्र चहल ने अपनाया नया लुक
- कोहली के बार्बर से कराई कटिंग
- आलिम हकीम ने दिया है चहल को नया लुक
भारतीय टीम के 31 वर्षीय अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का सिक्का इन दिनों मैदान में जमकर चल रहा है. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 15वें सीजन में उनके खिलाफ रन बनाना विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए नाको चने चबाना साबित हो रहा था. उन्होंने आईपीएल 2022 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए पूरे सीजन में कुल 68 ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 527 रन खर्च करते हुए कुल 27 विकेट हासिल किए. यही नहीं वह आईपीएल के 15वें सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने. बीते सीजन में उन्हें सर्वाधिक सफलता प्राप्त करने के लिए 'पर्पल कैप' से भी नवाजा गया.
आईपीएल 2022 के समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को अफ्रीकी टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले थोड़ा आराम दिया गया है. अफ्रीकी टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए चहल को भी भारतीय खेमे में शामिल किया गया है. मैदान में उतरने से पहले उन्होंने एक नया लुक अपनाया है. दरअसल मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में चहल एक नए लुक में नजर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हम करें तो साला कैरेक्टर ढीला है': तमतमाए वसीम जाफर ने इंग्लिश टीम के लिए ऐसा कहकर लगाई फटकार
आलिम हकीम ने चहल के इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'हमारे लिए ताजा समर कट @yuzi_chahal23.' बता दें बॉलीवुड में आलिम हकीम को सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर जाना जाता है. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी अपने हेयर कटिंग के लिए हकीम के पास ही जाते हैं.
आलिम हकीम का मैड स्टाइल सेंस उन्हें बाकी हेयर स्टाइलिस्ट से मीलों आगे ले जाता है. शायद यही वजह है कि ज्यादातर सेलेब्रिटी आलिम हकीम के सैलून पर ही नए लुक की तलाश में पहुंचते हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं