- अजहरुद्दीन ने हनुमा विहारी को लेकर कही चौंकाने वाली बात
- विराट कोहली के फॉर्म पर भी रखी अपनी बात
- एक बड़ा शतक और कोहली आ जाएंगे फॉर्म में
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले एक खास बयान देकर सुर्खियां बटोर ली है. दरअसल अजहर ने भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari ) को लेकर बात ही. खलीज टाइम्स से बात करते हुए अजहर ने कहा है कि 50-60 रन बनाने से कुछ नहीं होगा, उन्हें यदि टीम में स्थाई तौर पर रहना है तो कुछ बड़ा करके दिखाना होगा. अजहर ने दुबई में इस बारे में बात की और कहा कि, 'मौके का फायदा उठाने के लिए उसे शतक बनाना होगा. केवल 50 और 60 का स्कोर करना वास्तव में उसकी मदद करने वाला नहीं है. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन आप भारत के लिए लंबे समय तक तभी खेल सकते हैं, जब आप लगातार बड़े रन बनाते हैं.'
'क्रिकेट की दुनिया के सुपरमैन' का बर्थडे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया- Video
बता दें कि हनुमा विहारी ने अबतक 15 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 808 रन 35.13 की औसत के साथ बनाए हैं. अबतक टेस्ट करियर में विहारी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. हनुमा चोट के कारण लगातार अपनी जगह टीम में बना पाने में असफल रहे हैं. हालांकि उन्हें टेस्ट मैच के लिए टीम की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड क्रिकेट को मिला 'रफ्तार का सौदागर', खतरनाक बाउंसर से बल्लेबाज का ऐसे उड़ा रहा होश- Video
इसके अलवा अजहर ने कोहली के खराब फॉर्म पर भी बात की औऱ कहा कि, उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं है. उन्होंने कहा कि, ऐसा समय हर एक क्रिकेटर के करियर में आता है. दिग्गज खिलाड़ी इस फेज में रहें हैं. अजहर ने कहा कि, कोहली यदि एक बड़ा शतक लगा देंगे तो वो फिर से फॉर्म में वापसी कर लेंगे, उनके बल्ले से सिर्फ एक बड़ा स्कोर आने की दरकार है.
आईपीएल के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी पहले 9 जून से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलेंगे, इसके बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज 19 जून तक होगा. बता दें कि टी-20 सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं