विज्ञापन

GT vs KKR, IPL 2026: 'कब खेली थी आखिरी मैच जिताऊ पारी...' पूर्व केकेआर स्टार ने हार्दिक पांड्या से पूछे तीखे सवाल

Aakash Chopra Grilled Hardik Pandya: गुजरात के खिलाफ मुंबई के मुकाबले से पहले, कोलकाता के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने हार्दिक पर निशाना साधा और सवाल किया है कि आखिर कब इस ऑलराउंडर ने मुंबई के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी.

GT vs KKR, IPL 2026: 'कब खेली थी आखिरी मैच जिताऊ पारी...' पूर्व केकेआर स्टार ने हार्दिक पांड्या से पूछे तीखे सवाल
Aakash Chopra Grilled Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीज़न कुछ खास नहीं रहा है. जहां एक तरफ मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे है, वहीं हार्दिक भी मैदान पर, चाहे बल्ले से हो या गेंद से, कोई खास असर नहीं डाल पाए हैं. सवाल उनकी कप्तानी पर भी उठ रहे हैं, जिसमें दुनिया के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न करवा पाना भी शामिल है. गुजरात के खिलाफ मुंबई के मुकाबले से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पर निशाना साधा और सवाल किया है कि आखिर कब  इस ऑलराउंडर ने मुंबई के लिए मैच जिताने पारी खेली थी.

हार्दिक पांड्या मौजूदा सीजन में 4 मैचों में केवल 81 रन बनाए पाए हैं. चोपड़ा ने अपने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो में, मुंबई के कप्तान से कुछ कड़े सवाल पूछे हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा,"अब आपने बैटिंग ऑर्डर ठीक कर लिया है. मैं सूर्या के बारे में बात नहीं करूंगा, क्योंकि पिछली बार उसने कई मैच जिताने वाली पारियां खेली थीं, लेकिन हार्दिक, मुझे याद नहीं कि उन्होंने आखिरी बार कब मैच जिताऊ पारी खेली थी. हमने कई अच्छी छोटी पारियां देखी हैं, लेकिन वो मैच जिताने वाले 70 या 80 रन, जहां अकेले दम पर उन्होंने मुंबई को मैच जिता दिते हो, ऐसा कब हुआ. हार्दिक में वो काबिलियत है."

भारत के पूर्व ओपनर को यह भी लगता है कि मुंबई को अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए कुछ नया सोचने की ज़रूरत है. मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने मौजूदा सीजन में मुंबई को निराश किया है और ऐसे में आकाश का सुझाव है कि इस संकट से उबरने के लिए शेरफेन रदरफोर्ड को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा जाए.

स्टार कमेंटेटर ने कहा,"अगर आपको बार-बार उससे कम रन मिलते हैं, तो आपको लगता है कि अब वह समय आ गया है जब हार्दिक को वह करना चाहिए जो वह कर सकते हैं, क्योंकि आप ऐसा करने में सक्षम हैं. उन्हें नए आइडिया और ताज़गी की ज़रूरत है, थोड़ा निडर रवैया अपनाना होगा, और शेरफेन रदरफोर्ड को बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा ऊपर आना चाहिए. इन सबकी ज़रूरत इसलिए है क्योंकि सच तो यह है कि पांच बार की चैंपियन, मुंबई इंडियंस, इस समय पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है."

यह भी पढ़ें: GT vs MI IPL 2026: क्या असर दिखााएगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच, रोहित खेलेंगे आज का मैच? जानें तमाम बातें

यह भी पढ़ें: KKR vs RR IPL 2026: 'स्ट्राइक रेट को जरूरत से ज्यादा...' लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट हुए अजिंक्य रहाणे का चौंकाने वाला बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com