टीम इंडिया की जर्सी पहने के लिए मुकाबला या मानक कितने कड़े हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में एक से एक धुरंधर रिकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाजों के लिए भारतीय टी20 में कोई वैकेंसी ही नहीं है. व्यंग्यात्मक बात यह है कि खिलाड़ी कारनामा टी20 में कर रहे हैं, लेकिन जगह टेस्ट टीम में मिल रही है! उदाहरण वीरवार को चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) हैं जिनका हाल ही में अफगानिस्तान (Ind vs Afg) के खिलाफ घोषित टेस्ट टीम में चयन हुआ है. लेकिन साई सुदर्शन ने वीरवार को मेगा टूर्नामेंट में लगातार पांचवां अर्द्धशतक ठोकते हुए खुद को दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल करा लिया.
सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने साई
सुदर्शन का बल्ला इस टूर्नामेंट में मानो किसी चक्र की तरह चल रहा है. शुरुआत 3 मई को पंजाब के खिलाफ खेली 57 रनों की पारी से हुई. इके बाद राजस्थान के खिलाफ 55, हैदराबाद के खिलाफ 61, केकेआर के खिलाफ नाबाद 53* और वीरवार को साई ने चेन्नई के खिलाफ एक और पचासा जड़ा, तो वह यह कारनामा करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए.
इन दिग्गजों ने भी किया है कारनामा
साई से पहले वीरेंद्र सहवाग ने साल 2012, जोस बटलर ने 2018 और डेविड वॉर्नर ने 2019 में लगातार पांच अर्द्धशतक जड़े थे, लेकिन आखिरी बार वॉर्नर के कारनामा करने के करीब सात साल बाद साई सुदर्शन ने भी खुद को इस क्लब में शामिल करा लिया. और इस रिकॉर्ड के बाद अब साई के पास मेगा टूर्मामेंट में लगातार छह अर्द्धशतक जड़ने वाले पहला बल्लेबाज बनने का मौका है.
यह कारनामा भी बड़ा है साई का!
जहां साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार पांच अर्द्धशतक जड़ने वाले सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बने, तो वहीं वह सबसे ज्यादा अर्द्धशतकीय साझेदारी निभाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए. चलिए जानिए और दिग्गज कौन-कौन हैं.
सबसे ज्यादा 50 साझेदारी बल्लेबाज
18 वॉर्नर-धवन
15 रोहित-इशान
15 शुभमन-सुदर्शन
14 विराट-फैफ डु प्लेसी
14 अभिषेक-ट्रेविस हेड
यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, गेल के सुपर रिकॉर्ड पर फेर दिया पानी, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं