विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

पाकिस्‍तानी टीम के बैटिंग कोच रहे ग्रांट फ्लावर ने इस मामले में देश को बताया सबसे खराब..

पाकिस्‍तानी टीम के बैटिंग कोच रहे ग्रांट फ्लावर ने इस मामले में देश को बताया सबसे खराब..
ग्रांट फ्लावर चार साल के अधिक समय तक पाकिस्‍तान टीम के बैटिंग कोच रहे
  • कहा, सुरक्षा और स्‍वतंत्रता की कमी है वहां पर
  • पीसीबी के अंदर सियासत से स्थिति है खराब
  • मैं इन सभी बातों को दोबारा याद नहीं करूंगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बल्‍लेबाज कोच रह चुके ग्रांट फ्लावर (Grant Flower)ने कहा है कि पाकिस्तान में अगर सबसे खराब चीज है तो वह है स्वतंत्रता की कमी और असुरक्षा की भावना. जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर फ्लॉवर 2014 से पाकिस्तान टीम (Pakistan Team ) के साथ बल्‍लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए थे लेकिन पिछले सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें हटा दिया. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए गए इंटरव्यू में ग्रांट फ्लावर (Grant Flower) ने कहा. "सुरक्षा और स्वतंत्रता की कमी पाकिस्तान में सबसे खराब है."

SL vs NZ: जब शॉट खेलते समय ट्रेंट बोल्‍ट के हेलमेट में फंसी बॉल, देखें फिर क्‍या हुआ, VIDEO

उन्होंने कहा, "पूर्व खिलाड़ियों का दोगलापन और पत्रकारों, टीवी चैनल्स तथा पीसीबी के अंदर होने वाली घिनौनी राजनीति से स्थिति खराब होती है. मैं निश्चित तौर पर इन सभी को दोबारा याद नहीं करूंगा."48 साल के ग्रॉट फ्लावर (Grant Flower)ने कहा कि पाकिस्तान में उन्होंने जितने भी बल्लेबाजों को ट्रेनिंग दी उनमें से बाबर आजम सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा, "वह शायद मेरे द्वारा ट्रेनिंग दिए गए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. निश्चित तौर पर वह पाकिस्तान में तो मेरे द्वारा प्रशिक्षित किए गए बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ हैं."

कैफ ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम और फखर जमां के प्रदर्शन को सराहा तो किया गया ट्रोल...

ग्रांट फ्लावर (Grant Flower) ने कहा है कि भारत को फाइनल में हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का खिताब जीतना उनकी पाकिस्तान के साथ सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने साथ ही पाकिस्तान के फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा, "मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं. अपने खिलाड़ियों में विश्वास रखिए और उनके साथ खड़े रहिए. सकारात्मक चीजों की तरफ देखें और नकारात्मक चीजों को दूर रखें."

वीडियो: विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद से किया इनकार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com