न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को भारत को सात विकेट से शिकस्त दी. भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज जीत ली थी न्यूजीलैंड हालांकि आखिरी दो मैच जीतने में सफल रहा. भारत को आठ विकेट पर 191 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट न 93 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन का योगदान दिया.
भारत के खिलाफ आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने इतिहास रच दिया. फिलिप्स ने पूरे द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 341 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने फिल सॉल्ट, मोहम्मद रिजवान और मार्क चैपमैन जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन
- 341* रन, ग्लेन फिलिप्स बनाम भारत 2026
- 331 रन, पी. साल्ट बनाम वेस्टइंडीज 2023
- 316 रन, मोहम्मद रिजवान बनाम इंग्लैंड 2022
- 297 रन, साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस 2024
- 290 रन, एम. चैपमैन बनाम पाकिस्तान 2023
यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी को घर भेज दीजिए,' पूर्व दिग्गज ने युवा क्रिकेटर को लेकर टीम इंडिया से पूछे तीखे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं