हैंसी क्रोन्ये पर अप्रैल 2000 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने का खुलासा हुआ था, जिसके चलते उन्हें कप्तानी से हटाया गया और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा. यह एक ऐसी घटना रही है जिसे क्रिकेट का सबसे बदनाम घटना माना जाता है लेकिन अब सैंडपेपर स्कैंडल के विवाद ने हैंसी क्रोन्ये के मैच फिक्सिंग वाले घटना को उससे भी खराब करार दिया जा रहा है. पूर्व इंग्लिश ओपनर जेफ्री बॉयकॉट ने सैंडपेपर स्कैंडल को हैंसी क्रोन्ये के मैच फिक्सिंग कांड से भी बड़ी घटना माना है. द टेलीग्राफ में दिए अपने बयान में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने कहा, "सैंडपेपर स्कैंडल, हैंसी क्रोन्ये के मैच-फिक्सिंग कांड से भी बड़ा है, जिसने 25 साल से भी पहले साउथ अफ़्रीकी क्रिकेट को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया था. क्रिकेट में मैंने जो कुछ भी पढ़ा या देखा है, यह उससे कहीं बड़ा मामला है, यहां पूरी की पूरी टीम ही धोखाधड़ी कर रही थी."
बॉयकॉट ने अपने एक लेख में लिखा, "सैंडपेपर स्कैंडल में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी, टीम और कोच सभी इसमें डूबे हुए थे, एक साथ चीटिंग करने की साजिश और प्लानिंग कर रहे थे. इस मामले में तीन खिलाड़ियों पर इल्जाम लगाया गया. यह दिमाग हिला देने वाला और यकीन न करने लायक है कि वे सब इसके साथ कैसे चले गए। यह इतना बड़ा है."
उन्होंने लिखा, "बॉल-टैम्परिंग की साजिश को रोकने में नाकाम रहने के लिए स्टीव स्मिथ पर सख्ती होनी चाहिए. मैंने उस समय कहा था और हमेशा मानता रहा हूं कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बच गए. उन्हें 5 साल के लिए बैन कर देना चाहिए था. उन्होंने जो किया, वह बहुत गंभीर था. यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, इसे दो टेस्ट मैचों में ध्यान से प्लान किया गया था, ताकि जीतने के लिए चीटिंग की जा सके और टीम के जूनियर खिलाड़ी को गंदा काम करने दिया जा सके, क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा होगा. उस टीम के हर खिलाड़ी और कोच ने खुद को नीचा दिखाया और ऐसा करके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और उन सभी महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शर्मसार किया, जो उनसे पहले खेल चुके हैं और सही तरीके से जीते हैं."
बॉयकॉट ने लिखा, "कप्तान के तौर पर, स्मिथ को वॉर्नर के सैंडपेपर इस्तेमाल करने का आइडिया उठाते ही इसे रोक देना चाहिए था. उनका यह कहना कि “मैं इसके बारे में नहीं जानना चाहता”, फिर भी इसे होने देना और चीटिंग के गलत फायदे लेना और यह सोचना कि किसी तरह इससे वह इसका हिस्सा न होने से बच गए, यह हैरान करने वाला है. इतिहास को स्मिथ के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करना चाहिए। उन्होंने एक कप्तान के तौर पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई."
आठ साल पहले ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे का विवाद उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' के बाद फिर से सुर्खियों में है. इस किताब में ख्वाजा ने दावा किया है कि पूरी टीम को बॉल पर सैंडपेपर इस्तेमाल करने के प्लान के बारे में पता था. ख्वाजा के साथी खिलाड़ी रहे डेविड वॉर्नर ने भी उनके दावे का समर्थन किया है. विवाद में सजा पाए कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने भी 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' के लिए एक लेख में ख्वाजा के दावे का समर्थन किया है.
(IANS के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें | India vs Pakistan LIVE Score, Asia Cup Rising Stars LIVE Updates: वैभव मचाएंगे तहलका, थोड़ी देर में होगा टॉस
यह भी पढ़ें | ध्रुव जुरेल के हैरतअंगेज कैच ने दिलाई एकनाथ सोलकर की याद, रवि शास्त्री बोले- बेहतरीन दौर की याद आ गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं