चौथे वनडे में भारतीय टीम को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार की असली वजह भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए. लेकिन कोच गौतम गंभीर के लिए बल्लेबाजों का फ्लॉप शो होना हार की असली वजह नहीं है. गंभीर ने मैच के बाद प्रेस से बात करते हुए हार की असली वजह पर बात की है. गंभीर ने सीधे तौर पर माना है कि शुरुआत में विल यंग का दो कैच छोड़ना मैच का असली टर्निंग प्वाइंट था. गंभीर ने कहा, "आकिब नबी बदकिस्मत रहे, अगर हमें विल यंग का विकेट मिल जाता, तो स्थिति कुछ और हो सकती थी, बाद में तो हमेशा यही लगता है कि क्या किया जा सकता था, हमने कैच छोड़े हैं और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा."
विल यंग ने खेली 125 रन की पारी
दरअसल, जिस समय विल यंग का कैच छूटा था उस समय उनका स्कोर केवल 5 रन था. यदि उस समय विल यंग आउट हो जाते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था. दो जीवनदान मिलने के बाद विल यंग ने कमाल की बल्लेबाजी की और 125 रन बनाने में सफल रहे. विल यंग ने अपनी 125 रन की पारी में 108 गेंद का सामना किया. जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल थे. बता दें कि विल यंग का कैच पहले रोहित ने फिर अगली ही गेंद पर ईशान किशन ने टपका दिया था.
रनों के हिसाब से भारत को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
चौथे वनडे में भारत को मिली 244 रनों की हार रनों के हिसाब से भारत को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले 2000 में श्रीलंका ने भारत को 245 रनों से हराया था. यानी 25 साल के बाद भारत को वनडे में सबसे करारी हार झेलनी पड़ी है. चौथे वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 333 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद भारतीय टीम केवल 89 रन ही बना सकी. मैट हेनरी ने भारत के 6 बल्लेबाजो को पवेलियन की राह दिखाई.
रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार
- 245- vs श्रीलंका, 2000
- 244 vs न्यूजीलैंड, 2026
- 214 vs साउथ अफ्रीका, 2015
- 208 vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004
- 202 vs इंग्लैंड, 1975
- 200 Vs न्यूजीलैंड 2010
यह भी पढ़ें | 244 रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं हैं...
यह भी पढ़ें | 'रिंकू सिंह को कप्तानी दो...' IPL 2027 से पहले KKR को पूर्व भारतीय स्टार ने दिया अहम सुझाव
यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा, विराट कोहली..ईशान किशन या गौतम गंभीर...244 रन से मिली शर्मनाक हार के 5 गुनहगार
यह भी पढ़ें | नंबर 1 विल यंग, नंबर 4 कोहली, रोहित बाहर, चौथे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन-विकेट लेने वाले बैटर-बॉलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं