क्रिकेट है कि चंद घंटों में ही बड़े से बड़े बल्लेबाज को आईना दिखा देती है! और कुछ ऐसा ही अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिेकट में पैर जमाने में जुटे गौतम गंभीर के चेले आयुष बडोनी के साथ ऐसा ही होता दिख रहा है. और दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बडोनी को यह भी पता चला होगा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच कितनी मोटी रेखा है. फिर भले ही यह मैच भारत A और पाकिस्तान A के बीच हो. करीब महीने भर पहले ही बडोनी ने रणजी ट्रॉफी में लगातार दो दोहरे शतक जड़े थे, लेकिन दोहा में खेले जा रहे राइजिंग एशिया कप में वह शुरुआती दोनों मैचों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.
आयुष के अली रजा के खिलाफ ऐसे आउट हुए कि मानो यह टेस्ट में कोई उछाल भरी या तेज पिच हो
Ayush Badoni Clean Bowled On 0 Run By Ali Raza 2 Wicket Gone ( Vaibhav Sooryavanshi & Ayush Badoni) #INDAvPAKA #AsiaCupRisingStars https://t.co/I8QczHEKoH
— Shashi (@SHASHIKIRAN_512) November 22, 2026
नेपाल के खिलाफ भी बडोनी अजीब तरीक से आउट हुए थे. और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ 2 ही रन बना सके
IND A team in Big Trouble Lost 2 Wickets in just 26 While Chasing 314 😷 Ayush Badoni 2 (7) v NEP 0 (4) v PAK* #RisingStarsAsiaCup https://t.co/ZuzIRdCJ4N
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) November 22, 2026
जब हाल ऐसा बेहाल हो, तो भला फिर फैंस कहां छोड़ने वाले हैं. मीम ही सबकुछ कहने के लिए काफी है
@Shebas_10dulkar Ayush badoni is useless https://t.co/40fO5CA6rp
— Pradeep🇮🇳 (@Pradeep35962385) November 22, 2026
ऐसे भी मीम्स हैं..पाकिस्तान के खिलाफ आप ऐसे आउट होंगे, तो भावनाएं फैंस की बाहर आएंगी ही आएंगी
Tilak Varma to ayush badoni and vaibhav today #INDAvsPAKA #INDAvPAKA https://t.co/PS8d83iSNL
— Champak (@Chumpak_69) November 22, 2026
पिछले मैच में नेपाल के लिए बडोनी कुछ ऐसे आउट हुए थे...
Ayush Badoni gone, Come on lads🙏 https://t.co/y4M1PwNb6d
— GOAT (@MurkhManusya) November 20, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं