विज्ञापन

कोच गंभीर ने कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन के दिए संकेत, कहा 'बहुत कम लोगों को मिलता है ओलंपिक का हिस्सा बनने का मौका', अब 'WTC' पर नजरें

Gautam Gambhir on Team India Next Target After T20 WC 2026: भारतीय टीम पिछले दो WTC साइकल में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन खिताब से चूक गई थी. गंभीर के इस बयान से साफ है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भारत को 'अजेय' बनाना चाहते हैं.

कोच गंभीर ने कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन के दिए संकेत, कहा 'बहुत कम लोगों को मिलता है ओलंपिक का हिस्सा बनने का मौका', अब 'WTC' पर नजरें
Gautam Gambhir on Team India Next Target After T20 WC 2026:

Gautam Gambhir on Team India Next Target After T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की नजरें भविष्य की बड़ी चुनौतियों पर टिक गई हैं. दिल्ली में आयोजित RevSPortz Trailblazers Conclave 4.0 में गंभीर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन और लॉस एंजिल्स (Los Angeles) 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री को लेकर अपनी दिली इच्छा जाहिर की है. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल किए जाने पर गंभीर काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा, "मैं उस टीम का हिस्सा बनना पसंद करूंगा. बहुत कम लोगों को इस तरह के अवसर का सौभाग्य मिलता है." गंभीर के इस बयान से साफ है कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) है अगला मिशन

टी20 फॉर्मेट में मिली कामयाबी के बाद गंभीर ने अब 'सफेद जर्सी' यानी टेस्ट क्रिकेट पर फोकस शिफ्ट कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम के सामने अगली सबसे बड़ी चुनौती ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतना है. गंभीर ने कहा, "अगली चुनौती अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप है."

भारतीय टीम पिछले दो WTC साइकल में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन खिताब से चूक गई थी. गंभीर के इस बयान से साफ है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भारत को 'अजेय' बनाना चाहते हैं.

गौतम गंभीर सिर्फ जीत का जश्न नहीं मना रहे, बल्कि उनकी योजना 2028 तक की है. कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन के संकेतों और ओलंपिक के प्रति उनके जुनून ने फैंस को यह भरोसा दिलाया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.

'पूरा भरोसा था कि संजू आग उगलेगा'

इससे पहले जब संजू सैमसन को लेकर सवाल किया गया तो गंभीर का जवाब बिल्कुल सीधा और बेबाक था. उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा था कि संजू आग उगलेगा (Gautam Gambhir on Sanju Samson) हमारे मन में इस बात को लेकर कोई शक ही नहीं था कि वह शानदार वापसी करेगा." वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में संजू की 89-89 रनों की पारियों ने गंभीर के इस भरोसे को सच साबित कर दिखाया.

"रन नहीं बन रहे थे, फॉर्म कहीं नहीं गई थी"

वहीं, युवा तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खराब दौर पर गंभीर ने एक गहरी बात कही. उन्होंने अभिषेक का बचाव करते हुए कहा, "वह सिर्फ रन नहीं बना पा रहा था, लेकिन वह कभी 'आउट ऑफ फॉर्म' नहीं था. अभिषेक बिल्कुल सही समय पर फॉर्म में लौटा और टीम के काम आया." गंभीर का मानना है कि एक खिलाड़ी के लिए मानसिक मजबूती और कोच का साथ सबसे जरूरी होता है, जो उन्होंने अभिषेक को भरपूर दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com