विज्ञापन

'100 परसेंट सही है' सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटाने पर श्रीसंत का दो टूक बयान

सूर्यकुमार यादव अब भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान नहीं है और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है.

'100 परसेंट सही है' सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटाने पर श्रीसंत का दो टूक बयान
Sreesanth on sacking of Suryakumar Yadav from Captiancy

सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टीम के कप्तान नहीं है. चयनकर्ताओं ने उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी है. भारतीय टी20 टीम के नए सरपंच बीते दो साल से इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखे हैं. सूर्या ने जब से टीम की कमान संभाली है, तब से भारत ने कोई सीरीज नहीं गंवाई. लेकिन सूर्या बल्ले से फ्लॉप रहे. आईपीएल 2026 उनके पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका था, लेकिन सूर्या वहां पर चमक नहीं दिखा पाए. ऐसे में सेलेक्टर्स ने उस कप्तान को अलविदा कह दिया, जिसने तीन महीने पहले ही भारत को विश्व चैंपियन बनाया था. वहीं अब इस पूसे मसले पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने दो टूक जवाब दिया है. 

श्रीसंत ने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि सूर्या प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, ऐसे में सेलेक्टर्स का फैसला बिल्कुल गलत नहीं है. श्रीसंत ने कहा,"सेलेक्टर्स के फैसले को 100 प्रतिशत सही मानते हैं. रियलिटी चेक बोलते हैं, लाइफ में. निरंतररा बहुत जरूर है." "जब में कमबैक किया, टीनू योहाना को कोट कर रहा हूं, यहां पर मेरे कोच भी थे, उन्होंने मुझे कहा था कि आपकी कहानी अच्छी है, आपने विश्व कप जीता है, आप पहला मैच खेलोगे." 

श्रीसंत ने आगे कहा,"अगर इसी पर देखा जाए तो आईपीएल में क्या किया. आईपीएल में पाटा विकेट होते हैं, 200 बनते हैं, अगर उन विकेट पर, होम ग्राउंड पर, उस परिस्थितियों में आप प्रदर्शन नहीं कर पाए, क्योंकि आपने 5 या 6 महीने पहले कुछ महान काम किया है, आपको मौका नहीं मिलेगा." "मैं तो बीसीसीआई को सेलेक्टर्स का सम्मान कर रहा हूं कि ऐसा फैसला लिया और ऐसे फैसले लेने चाहिए क्योंकि भारत में इतने अच्छे खिलाड़ी हैं. स्काई के लिए यह बहुत अच्छा है. एक डायलॉग बोलता हूं- स्काई हैज नो लिमिट."

बता दें, कप्तान बनने के बाद से सूर्यकुमार यादव का बल्ले से प्रदर्शन गिरा था. कप्तान बनने के बाद सूर्या 45 मैचों में सिर्फ 6 मौकों पर अर्द्धशतक लगा पाए. उनके बल्ले से इस दौरान 932 रन बनाए थे. हालांकि, बतौर कप्तान भारत ने उनकी अगुवाई में 45 खेले मुकाबलों में 35 मैच जीते. टीम इंडिया सिर्फ 6 मैच हारी. जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं आया. 2024 में भारत के चैंपियन बनने के बाद से भारत ने कुल 6 सीरीज द्विपक्षीय सीरीज खेलीं, जिनमें से 6 में जीती.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ना कोई चोटिल, ना रिप्लेसमेंट, अचानक हुई गंभीर के 'चहेते' की टीम इंडिया में एंट्री

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद हैट्रिक से पहली जीत दिलाकर कनाडा के मेसी बन गए डेविड, मेज़बान मेक्सिको सबसे पहले राउंड ऑफ़ 32 में

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sreesanth, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com