- चौतरफा आलोचना में घिर गए भुवनेश्वर कुमार
- अब क्या होगा भुवी का ?
- क्या जवाब दे पाएंगे अनुभवी पेसर ?
टीम इंडिया के अनुभवी मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार हालिया प्रदर्शन के कारण सभी की आंखों का कांट बन गए हैं. यूं तो उन पर उंगली एशिया कप से ही उठ रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहले टी20 मुकाबले (IND vs AUS) में चार ओवरों में 52 रन क्या लुटाए कि आलोचना ने एक नया ही स्तर हासिल कर लिया. कई पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि स्लॉग ओवरों में भुवनेश्वर के पास जरूरी गति और कुछ नएपन का अभाव है. और इसी वजह के कारण पिछले तीन मैचों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है. एशिया कप में भुवी को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 19वां ओवर थमाया और दोनों ही मैचों यह ओवर भारत की हार की एक बड़ी वजह बन गया.
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमहाह की फिटनेस पर अभी भी सवाल, क्या सोच रहा है भारतीय टीम मैनेजमेंट?
पूर्व क्रिकेटरों ने अब भारत की रणनीति में बदलाव की मांग की है. ऐसी मांग करने वालों में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट भी हैं, जो भुवी की समीक्षा में बहुत ही सख्त रहे हैं. अपने यू-ट्यूब चैलन पर बट्ट ने एक फैन के सवाल के जवाब में गति के महत्व पर कहा कि जब भी किसी पेसर में गति का अभाव होता है, तो उसके पास बहुत ही सीमित विकल्प हो जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड के खिलाफ नसीम शाह के खासा महंगा साबित होने पर सलमान ने कहा कि शाह महंगे साबित जरूर हुए, लेकिन उन्होंने बड़ी टीमों के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है. जब अग्रणी पेसरों में गति का अभाव होता है, तो उनके विकल्प भी सीमित होते हैं. यहां तक कि भुवनेश्वर कुमार मोहाली में पहले मुकाबले में ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर रहे थे. ठीक ऐसा ही उन्होंने एशिया कप में भी किया, लेकिन ऐसा करना कारगर साबित नहीं हुआ.
बट्ट बोले कि जब आपके पास गति होती है, तो बाउंसर फेंक सकते हो. वहीं आपकी स्लोअर-वन बॉलर अपने आप ही गच्चा देने वाली हो जाीत है क्योंकि बल्लेबाज गति की उम्मीद कर रहे होते हैं. ऐसे में जब किसी गेंदबाज के पास पहले से ही गति धीमी होती है, तो फिर बल्लेबाज के लिए चौंकाने वाला पहलू खत्म हो जाता है. उन्होंने कहा कि नसीम शाह ने जहां इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन दिए, तो भुवनेश्वर ने 52 रन खर्च किए. इन दोनों के बीच बहुत ही ज्यादा अंतर है. साथ ही आप इन दोनों के अनुभव के अंतर पर भी नजर दौड़ा लें.
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली के साथ खास चर्चा करते नज़र आए दिल्ली बॉय अशनीर ग्रोवर, देखिए Photos
“यहीं पर धोनी बेस्ट थे....” भारत की हार के बाद रवि शास्त्री ने उठाए सवाल
Women's Asia Cup 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ एलान, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
VIDEO: बाकी खबरों से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारा YOU-TUBE चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं