विज्ञापन

T20I में डेब्यू करने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

साल 2020 में आईसीसी ने डेब्यू के लिए कम से कम 15 की उम्र निर्धारित की थी. लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों ने 14 साल की उम्र में भी डेब्यू किया था.

T20I में डेब्यू करने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड
Five youngest Player to debut in T20I

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है. क्या वैभव सूर्यवंशी आज डेब्यू करेंगे? इस पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. वैभव अगर डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बनेंगे और सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे. सूर्यवंशी कम उम्र से ही वर्ल्ड क्रिकेट को अपना दीवाना बना चुके हैं और हर पारी में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं. ऐसे में अगर शुक्रवार को उन्हें मौका मिला तो वह रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं, लेकिन कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं होगा. साल 2020 में आईसीसी ने एक नियम बनाया था, जिसके बाद खिलाड़ियों के डेब्यू की उम्र कम से कम 15 साल तय कर दी गई. लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों ने 14 साल की उम्र में ही डेब्यू किया है. हालांकि, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में  सबसे कम उम्र में भारत की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

T20I में सबसे कम उम्र में डेब्यू

टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी मैरियन घेरासिम हैं. रोमानिया के इस खिलाड़ी ने बुल्गारिया के खिलाफ 2020 में सिर्फ 14 साल और 16 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला था. इसके बाद लिस्ट में अलकिनोस मनाटोस का नाम है. ग्रीस के अलकिनोस मनाटोस ने 25 जून 2021 में 14 साल और 207 की दिन में उम्र में डेब्यू किया था. 

इसके बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर मीत भावसार हैं. कुवैत के इस बल्लेबाज ने मालदीव के खिलाफ 14 साल और 211 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. जबकि सिएरा लियोन के जॉर्ज सेसे ने 14 साल और 311 दिन की उम्र में अपना पदार्पण किया. लिस्ट में पांचवें स्थान पर ऑस्कर डफ हैं, जिन्होंने 15 साल और 64 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

वैभव अगर आज डेब्यू करते हैं तो वह 15 साल और 91 दिन की उम्र में ऐसा करेंगे. ऐसे में वो टॉप-5 में तो जगह नहीं बना पाएंगे. लेकिन फुल मेंबर नेशन में वैभव सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

फुल मेंबर नेशन में सबसे युवा खिलाड़ी

अगर वैभव आज डेब्यू करते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में फुल मेंबर नेशन में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के नाम है. जो 16 साल 314 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. इसके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का नाम हैं, जिन्होंने 17 साल 55 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 18 साल 137 दिन की उम्र में कदम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था.

भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू

अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर वाशिंगटन सुंदर हैं, जिन्होंने 18 साल और 80 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. जबकि इसके बाद ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 19 साल और 120 दिन में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेू्ब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • वाशिंगटन सुंदर- 18 साल 80 दिन
  • ऋषभ पंत- 19 साल 120 दिन
  • इशांत शर्मा- 19 साल 152 दिन
  • राहुल चाहर- 20 साल 2 दिन
  • सुरेश रैना- 20 साल 4 दिन

यह भी पढ़ें:  फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेस्सी, रोनाल्डो से लेकर वोज़िन्हा, एलॉय रूम तक, उम्र को मात दे रहे धुरंधर

यह भी पढ़ें:  ENG vs NZ: लैथम-कॉन्वे ने 317 की साझेदारी कर रिकॉर्ड बुक की तहस-नहस, 149 सालों में दूसरी बार हुआ ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com