India Women vs Sri Lanka Women, Womens Asia Cup 2024 Final: महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा. उसका निर्णय हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला 'सेमी फाइनल' मुकाबला 26 जुलाई को भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच दांबुला में खेला गया. यहां भारतीय महिला टीम 54 गेंद शेष रहते 10 विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल का टिकट भी प्राप्त कर लिया.
पहले 'सेमी फाइनल' मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी महिला टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से केवल बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाई. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 32 रन का योगदान दिया. उनके अलावा शोर्ना अख्तर 18 गेंद में नाबाद 19 रन रन बनाने में कामयाब रहीं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारतीय महिला टीम की तरफ से 'सेमी फाइनल' मुकाबले में कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 3 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा राधा यादव ने भी 3 विकेट चटकाए, लेकिन वह रेणुका से थोड़ा महंगी रही और निचले क्रम के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने क्रमशः 1-1 सफलता प्राप्त की.
विपक्षी टीम की तरफ से मिले 81 रनों के लक्ष्य को भारतीय महिला टीम ने 11 ओवरों में बिना विकेट गंवाए आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.
दूसरे 'सेमी फाइनल' में श्रीलंका ने मारी बाजी
टूर्नामेंट का दूसरा 'सेमी फाइनल' मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के महिला टीम के बीच खेला गया. दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की महिला टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाने में कामयाब हुई थी.
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिला टीम ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू जबर्दस्त लय में नजर आईं. उन्होंने 48 गेंद में 9 चौके और 1 छक्का की मदद से 63 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.
28 जुलाई को खेला जाएगा 'फाइनल' मुकाबला
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब 28 जुलाई को भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका ट्रॉफी पर कब्जा होगा.
यह भी पढ़ें- ''वह खरी बात कहने वाला व्यक्ति है'', रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं