विज्ञापन

अश्विन फिर से उतर रहे मैदान पर, T20 टीम की करेंगे कप्तानी- जानिए कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला LIVE

यूरोपियन क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें रविचंद्रन अश्विन पर होंगी, जिनकी कप्तानी वाली डबलिन गार्डियंस अपने अभियान की शुरुआत 27 अगस्त को करेगी.

अश्विन फिर से उतर रहे मैदान पर, T20 टीम की करेंगे कप्तानी- जानिए कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला LIVE
ravichandran ashwin
IANS

ETPL Live Streaming: यूरोपियन क्रिकेट में बुधवार यानी 26 अगस्त से एक नए टी20 युग की शुरुआत हो चुकी है. यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 के पहले सीजन में छह टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें रविचंद्रन अश्विन पर होंगी, जिनकी कप्तानी वाली डबलिन गार्डियंस अपने अभियान की शुरुआत 27 अगस्त को करेगी.

अश्विन की टीम का पहला मुकाबला ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली बेलफास्ट वॉल्व्स से होगा. यह मैच 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा. मुकाबला नीदरलैंड्स के वूरबर्ग (Voorburg) में होगा. दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) टीम की कप्तानी की थी. उन्होंने साल 2018 और 2019 में पंजाब की कप्तानी की है और अब एक बार फिर अश्विन बतौर कप्तान खेलते नजर आएंगे.

ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ पर भी रहेगी नजर

ETPL का पहला मुकाबला 26 अगस्त को रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ़्लेम्स के बीच है. लीग में अश्विन के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सेंटनर जैसे बड़े नाम भी नजर आएंगे.

ETPL का फॉर्मेट क्या है?

टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. लीग स्टेज में टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्वालिफायर खेलेंगी. क्वालिफायर की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी.

भारत में कहां देख सकेंगे ETPL लाइव?

भारत में ETPL के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ETPL 2026 का फुल शेड्यूल

  • 26 अगस्त: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स - शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 27 अगस्त: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम डबलिन गार्डियंस- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग 
  • 27 अगस्त: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 28 अगस्त: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 29 अगस्त: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम डबलिन गार्डियंस- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
  • 29 अगस्त: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 30 अगस्त: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
  • 30 अगस्त: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम डबलिन गार्डियंस- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 1 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 2 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
  • 2 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 3 सितंबर: एम्स्टर्डम फ़्लेम्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 4 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम बेलफ़ास्ट वॉल्व्स - शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 5 सितंबर: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
  • 5 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम एम्स्टर्डम फ़्लेम्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 6 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
  • 6 सितंबर: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
  • 9 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 10 सितंबर: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
  • 10 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 11 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 12 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
  • 12 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 13 सितंबर: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
  • 13 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 15 सितंबर: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम डबलिन गार्डियंस- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
  • 15 सितंबर: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 16 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 17 सितंबर: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
  • 17 सितंबर: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम डबलिन गार्डियंस- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 19 सितंबर: क्वालिफाइंग- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
  • 20 सितंबर: फाइनल- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड

ये भी पढ़ें-  Asian Games: नीरज चोपड़ा से मनु भाकर तक, एशियाई खेलों के लिए भारत के 492 खिलाड़ियों को मंजूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Ravichandran Ashwin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com