विज्ञापन

ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड का नया प्लान, दो साल बाद घातक खिलाड़ी की टीम में वापसी

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में से पहले दो मैचों के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है. यह सीरीज चल रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा होगी.

ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड का नया प्लान, दो साल बाद घातक खिलाड़ी की टीम में वापसी
जोफ्रा आर्चर और जो रूट
IANS

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में से पहले दो मैचों के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है. यह सीरीज चल रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, इस सीरीज़ में पहली बार जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे. मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज डैन लॉरेंस को दो साल में पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वहीं, जॉर्डन कॉक्स नंबर-3 पोजिशन पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. 

बर्मिंघम में खेला जाएगा सीरीज का लास्ट मैच

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज लीड्स में शुरू होगी. इसके बाद दोनों देश 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरा मुकाबला खेलेंगे. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.

जैकब बेथेल की जगह जॉर्डन को टॉप ऑर्डर में जगह

जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल की जगह टॉप ऑर्डर में नजर आएंगे. बेथेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के दौरान अपना दाहिना घुटना चोटिल करवा बैठे थे.  बेथेल अब तक इस चोट से उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते तीन मुकाबलों की पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

लॉरेंस को मिला इनाम

वहीं, लॉरेंस को सरे के साथ शानदार काउंटी चैंपियनशिप सीजन के लिए इनाम मिला है, जहां वह 5 शतक और 788 रनों के साथ डिवीजन वन में सबसे आगे हैं. लॉरेंस नंबर-6 पर बैटिंग करेंगे. वह एक शानदार ऑफ-स्पिनर भी हैं, जिससे बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद ऑलराउंडर की कमी को पूरा करने में भी मदद मिलेगी.

इंग्लिश टीम के सेलेक्शन में नए नियुक्त हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग और मार्कस ट्रेस्कोथिक शामिल थे. ट्रेस्कोथिक इस सीरीज के लिए अंतरिम हेड कोच के तौर पर टीम की देखरेख करेंगे, जिसके बाद फ्लेमिंग पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे. विकेटकीपर-बैट्समैन ओली पोप और पेसर ब्रायडन कार्स पिछली सर्दियों की एशेज सीरीज के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि सीमर सैम कुक और तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी शामिल किया गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों के लिए इंग्लैंड की टीम

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टोंग.

ये भी पढ़ें-  जब एक ही मैच में 5 खिलाड़ियों पर लगा बैन! सचिन पर दाग लगते ही दो धड़ों में बंटी दुनिया, रातोंरात बदला फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com