विज्ञापन
This Article is From May 19, 2021

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, IPL खेलने वाले सभी बाहर, देखें पूरी टीम

ENGvNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. मंगलवार को चुनी गई टीम में जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो सहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, IPL खेलने वाले सभी बाहर, देखें पूरी टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान

ENGvNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. मंगलवार को चुनी गई टीम में जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो सहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया जबकि चोट के कारण जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के नाम पर विचार नहीं किया गया.इंग्लैंड ने दो जून से शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत से लौटने पर 10 दिन के पृथकवास से गुजरने वाले खिलाड़ियों के संदर्भ में कहा, ‘‘कई प्रारूपों में खेलने वाले मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम कुरेन और क्रिस वोक्स को इंडियन प्रीमियर लीग के निलंबित होने के बाद स्वदेश लौटने पर पृथकवास पूरा करने के बाद आराम दिया गया है.

चहल की बीवी धनश्री ने किया ताली बजाकर बेजोड़ डांस, लेकिन हो गईं ट्रोल- Video वायरल

उन्होंने कहा, ‘‘समय आने पर अपनी काउंटी टीमों से जुड़ने से पहले वे कुछ समय आराम करेंगे. ग्लोस्टरशर के विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी और ससेक्स के तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. समरसेट के आलराउंडर क्रेग ओवरटन की टीम में वापसी हुई है. वह अपना पिछला टेस्ट सितंबर 2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे. अंगुली में फ्रेक्चर का सामना कर रहे स्टोक्स और दायीं कोहनी में चोट के उभरने से बाहर आर्चर के नामों पर विचार नहीं किया गया.

न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड को चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत की मेजबानी करनी है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट दो से छह जून तक लॉर्ड्स जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 जून तक बर्मिघम में खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, नहीं मिला इन दिग्गजों को जगह, देखें शेड्यूल

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:
जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जेम्स ब्रेसी, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्राउली, बेन फोक्स, डेन लॉरेंस, जैक लीच, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रोबिनसन, डॉम सिबले, ओली स्टोन और मार्क वुड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Stuart Christopher John Broad, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com