England Vs Pakistan ODI Series: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की नई टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) करेंगे. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए हैं. ऐेसे में श्रीलंका की टीम के खिलाफ सीरीज खेलने वाले सभी इंग्लैंड खिलाड़ी सावधानी के तहत क्वारंटीन में चले गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गये एकदिवसीय मैच के बाद सोमवार को खिलाड़ियों के नमूने लिये गये थे, जिसकी जांच में सात लोग पॉजिटिव आये है. इसमें तीन खिलाड़ी और चार सहयोगी सदस्य है लेकिन किसी का नाम नहीं बताया गया है. इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान में मंगलवार को बताया गया कि टीम रविवार से पृथकवास पर है.
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए लक्ष्मण ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को नहीं दी जगह
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार से सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच कार्डिफ में तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा. इंग्लैंड ने मंगलवार को बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली एक नयी टीम की घोषणा कर दी है.
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को झटका, एक साथ 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तान की टीम पहले ही वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है. इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने टी-20 और वनडे सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया था. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 8 जुलाई को खेला जाएगा.
इंग्लैंड की नई टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेक बॉल, डैनी ब्रिग्स, ब्रायडन कारसे, जैक क्रॉली, बेन डकेट, लुईस ग्रेग, रीटॉम हेल्म, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, मैट पार्किंसन, डेविड पायने, फिल साल्ट, जॉन सिम्पसन, जेम्स विंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं