IND vs SL ODI Series: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन (VVS Laxman's playing XI for ODI series vs Sri Lanka) का ऐलान किया है. लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. भारत और श्रीलंका की टीम के बीच वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होने वाला है. भारत की टीम श्रीलंका के दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे. लक्ष्मण ने अपनी प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी को जगह दी है. वहीं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार को तेज गेंदबाज के तौर पर चुना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोमवार को स्टार स्पोट्स पर लक्ष्मण ने कहा, 'मेरे पास भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर के रूप में दो तेज गेंदबाज होंगे और दो स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल होंगे.' वहीं, नितिश राणा और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को लक्ष्मण ने अपने द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है.
लक्ष्मण ने कहा, वैसे भारतीय टीम के साथ 20 सदस्य है जो इस सीरीज के लिए यहां आए हैं, लेकिन मैं बतौर ओपनर शिखर धवन, पृथ्वी शॉ के साथ जाऊंगा, नंबर 3 पर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव होंगे. चौथे नंबर पर वनडे में संजू सैमसन होंगे, नंबर 5 पर मनीष पांडे होंगे, नंबर 6 पर मैं हार्दिक पांड्या, नंबर 7 क्रुणाल पांड्या के साथ जाऊंगा.
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के दो दिग्गज गेंदबाजों को लगाई फटकार, कहा- PAK टीम के लिए भी मत खेलो
लक्ष्मण की प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा और ईशान किशन जैसे कई अन्य नामों को जगह नहीं मिली, हालांकि पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठा (Irfan Pathan) ने कहा कि वह क्रुणाल पांड्या की जगह नितीश राणा को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं. हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में रखूंगा, एक और बल्लेबाज जो मैं जोड़ूंगा - कुणाल के स्थान पर नीतीश राणा होंगे.
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लक्ष्मण द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन
1.शिखर धवन (कप्तान), 2. पृथ्वी शॉ, 3. सूर्यकुमार यादव, 4. संजू सैमसन (विकेटकीपर), 5. मनीष पांडे, 6. हार्दिक पांड्या, 7. कुणाल पांड्या, 8. भुवनेश्वर कुमार, 9. दीपक चाहर, 10. कुलदीप यादव, 11. युजवेंद्र चहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं