विज्ञापन

ENG vs PAK: 'तुमसे न हो पाएगा', इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, तो आई फनी मीम्स की बाढ़

England vs Pakistan, 1st Test: पाकिस्तान का जो हाल पहले टेस्ट में हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे तेल की धार कैसी होगी.

ENG vs PAK: 'तुमसे न हो पाएगा', इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, तो आई फनी मीम्स की बाढ़
England vs Pakistan: इंग्लिस पेसरों रॉबिंसन और टांग्वे ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की चीखें निकाल दीं
source: X

England vs Pakistan: पाकिस्तानी फैंस ने सोचा भी नहीं होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ हेडिग्ले टेस्ट मैच में उसकी टीम का इतना बुरा हाल होगा. पांच दिन के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का तकरीबन ढाई दिन में ही बोरिया-बिस्तर बंध गया. और उसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा. बाकी बचे दो टेस्ट में क्या होगा, यह तो समझा जा सकता है. बहरहाल, इस हाल के  बाद भारतीयों को जरूर पाकिस्तान की खिंचाई करने का मौका मिल गया. उधर पाकिस्तान हारा नहीं, इधर सोशल मीडिया पर रचनात्मक कलाकार अपनी 'कला' के साथ उपस्थित हो गए! आप खुद देखिए कि कैसे मजे लिए जा रहे हैं.

आप खुद समझ सकते हैं. यह तस्वीर सब कुछ कहने और बताने के लिए काफी है

जैसा प्रदर्शन इंग्लिश पेसर रॉबिंसन और टांग्वे का रहा है, उसे देखकर तो कहा जा सकता है कि उनकी मनोदशा कुछ ऐसी ही होगी

जब बुरा वक्त आता है, तो ऐसी भी सोच सामने आती है

पाकिस्तान की हार भारत के कवियों के लिए भी एक 'आहार' की तरह है. कुछ न कुछ निकाल ही लेते हैं या निकालने की कोशिश करते हैं

इन पाकिस्तानी भाइयों का मैच का पोस्टमार्टम करने का अपना ही अंदाज है

बॉलीवुड की एंट्री एक नहीं, बल्कि कई पहलुओं से होती है...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, England Vs India 2026, England Vs Pakistan 08/19/2026 Enpk08192026264906, Mohammad Babar Azam, Joseph Edward Root, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com