विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2022

ENG vs NZ 3rd Test: बहुत ही नजदीकी टक्कर थी रूट और बैर्यस्टो के बीच, पूर्व कप्तान ने जीत ली जंग

ENG vs NZ 3rd Test: दिन के खेल से पहले ही दोनों के बीच रेस चल रही थी कि दोनों में सीरीज में सबसे ज्यादा कौन रन बनाएगा. जो. रूट दो रन से बाजी मारने में सफल हो गए.

ENG vs NZ 3rd Test: बहुत ही नजदीकी टक्कर थी रूट और बैर्यस्टो के बीच, पूर्व कप्तान ने जीत ली जंग
Eng vs Nz 1st Test: जॉनी बैर्यस्टो
  • इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीता
  • अंग्रेजों ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ
  • जैक लीज बने मैन ऑफ द मैच
नई दिल्ली:

इंग्लैंड ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही अगर मेहमानों का सूपड़ा साफ कर दिया, तो उसमें पूर्व कप्तान जो. रूट और जॉनी बैर्यस्टो का योगदान खासा बड़ा रहा. तीसरे टेस्ट  के आखिरी दिन सोमवार को  जब खेलना शुरू किया, तो उसे 113 रनों की दरकार थी. और इन दोनों ने वनडे के अंदाज में कीवी बॉलरों के छक्के छुड़ाते हुए 15.2 ओवरों में ही खेल खत्म कर दिया. देखकर कहीं से लग ही नहीं रहा था कि ये दोनों टेस्ट मैच खेल रहे थे. न्यूजीलैंड ने दिन के पहले ही ओवर में ओली पोप (82) को आउट जरूर किया, लेकिन यहां से  बैर्यस्टो और रूट का ही बोलपाला था और इन दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की जड़ें खोद दीं. जो रूट (नाबाद 86 रन, 125 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का) और बैर्यस्टो (नाबाद 71 रन, 44 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) ने नाबाद पारी खेलते हुए इंग्लैंड की 7 विकेट से जीत पर मुहर लगाते हुए कीवियों का सफाया करते हुए भी भारत को मैसेज भी दे दिया.

दिन के खेल से पहले ही दोनों के बीच रेस चल रही थी कि दोनों में सीरीज में सबसे ज्यादा कौन रन बनाएगा. जो. रूट दो रन से बाजी मारने में सफल हो गए. रूट ने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 99. के औसत से 396 रन बनाए, तो बैर्यस्टो ने भी इतनी ही पारियों में 78.80 के औसत से 394 रन बनाए. रूट का सीरीज में बेस्ट स्कोर 176 रहा, तो बैर्यस्टो का 162, लेकिन इसके बावजूद जंग के असल सर्टिफिकेट का अभी भी इंतजार था 

और यह सर्टिफिकेट था मैन ऑफ द सीरीज का. दोनों के प्रशंसक ही उम्मीद कर रहे थे. बैर्यस्टो के लिए यह उम्मीद ज्यादा थी, लेकिन जहां मैन ऑफ द मैच ऑफ स्पिनर जैक लीच को मिला, तो इंग्लैंड के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज बैर्यस्टो को पछाड़कर जो. रूट ले  उड़े, तो न्यूजीलैंड की तरफ से यह पुरस्कार डारेल मिशेल को मिला. 

यह भी पढ़ें:

* "'रफ्तार के सौदागर' उमरान मलिक का इंटरनेशनल करियर में पहला ओवर कैसा रहा, 'स्पीड गन' HIT रहे या फ्लॉप- Video
* 'भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया 'मैजिक', फेंकी ऐसी गेंद जिसे खेलते ही बोल्ड हो गया बल्लेबाज- Video
* जो रूट ने लगाया अजीबोगरीब शॉट, गेंदबाज का हुआ बुरा हाल, बल्लेबाज को देखकर फुसफुसाने लगा- Video

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Jonathan Marc Bairstow, England Vs New Zealand 06/23/2022 Ennz06232022205278, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com