इस सदी के सबसे महानतम तेज गेंदबाजों में से एक इंगलैंड के सीम के सुल्तान जेम्स एंडरसन (Anderson) ने टेस्ट इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया है, जिसकी ओर देखते ही अगली पीढ़ी के पेसरों का पसीना छूट जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन जेम्स एंडरसन (Anderson makes big record) ने तब यह उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने कीवी ओपनर टॉम लैथम की गिल्लियां बिखेर दीं. यह जेम्स एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में साढ़े छह सौवां विकेट रहा और इसी के साथ ही जेम्स एडंरसन यह रिकॉर्ड बनाने वाले 145 साल के टेस्ट इतिहास के पहले तेज गेंदबाज बन गए.
यह भी पढ़ें: बीसीसीआई पर बरसा छप्पर फाड़कर पैसा, हो सकती है रकम 50,000 करोड़ के पार
टॉम लैथम ने जेम्स एंडरसन की इस गेंद को "वेल लेफ्ट" करने की कोशिश की, लेकिन यह गेंद अंदर आयी और उनका ऑफ और मिड्ल स्टंप उखाड़ गयी. और लैथम के आउट होते ही जेम्स एंडरसन ने रिकॉर्डबुक में एक बड़ी और बहुत ही मोटी लकीर खींच दी. वैसे जब बात टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की आती है, तो एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस रिकॉर्ड में मुरलीधरन (800) नंबर एक और पिछले दिनों दिवंगत हुए शेन वॉर्न (708) दूसरे नंबर पर हैं. जाहिर है कि इतने विकेटों का खाते में जमा होना बहुत ही असाधारण बात है. यह किसी करिश्मे से कम नहीं है, लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए शीर्ष स्तर पर साढ़े छह सौ विकेट लेना उसकी काबिलियत और उसकी फिटनेस के बारे में बताने और समझाने के लिए काफी है.
यह भी पढ़ें: आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बनने को तैयार, चोपड़ा ट्वीट कर बोले, "बहुत गौरवान्वित हूं"
मैच की बात करें, तो न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी जारी है. उसने इस टेस्ट की पहली पारी में 553 रन बनाए थे. डारेल मिशेल (190) और टॉम ब्लंडेल (106) ने शतकीय पारी खेली थीं. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 539 रन बनाए थे. जिसमें ओली पोप (145) और जो. रूट (176) ने बेहतरीन शतक जड़े थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं