भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवां टेस्ट (ENG vs IND 5th Test) अब अपने अपने अंतिम दिन पर आ चुका है. इस निर्णायक टेस्ट का फैसला मंगलवार को होने वाले मैच के पांचवें दिन में तय होगा. फिलहाल इंग्लैंड की टीम इस मैच (England vs India) में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में मेजबान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं. इस वक्त जो रूट (Joe Root) (76 रन) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) (72 रन) की नाबाद साझेदारी जारी है. जीत के लिए इंग्लैंड को सिर्फ 119 रन की दरकार और उनके पास सात विकेट बचे हुए हैं. ऐसे में भारतीय टीम (Team India) के लिए ये मैच में वापसी करना और फिर जीत जाना नामुमकिन नजर आ रहा है.
इस समय पर जीत की ओर बड़ी हुई टीम इंडिया अब मुश्किलों में घिर चुकी है और इस बात से परेशान भारतीय फैंस अब जीत के बजाए ड्रॉ की कामना करने लगे हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड की ताबातोड़ बल्लेबाजी के साथ चौथे दिन का खेल खत्म हुआ था. जिसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो गई. ट्विटर यूजर्स ने अब पांचवें दिन बर्मिंघम में बारिश होने की उम्मीद बांध ली है.
Indians right now 😅🤲🏻🤲🏻🌧️🌧️🌧️#INDvsENG #ViratKohli #ICC #ENGvsIND #Edgbaston #IndianCricketTeam pic.twitter.com/RSpVJByn5q
— Israr Niaz (@ixrarjuttpti) July 5, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Starting crowdfunding for artificial rain in Edgbaston. Rs 89 Cr only. #ENGvIND pic.twitter.com/OA1s7sy7Bn
— The Cricket Statistician (@CricketSatire) July 4, 2022
praying for Rain in Edgbaston tomorrow 🤲. #IndiavsEngland #INDvsENG
— ILYAS ఇలియాస్ (@ilyas_uddinali) July 4, 2022
Prayer circle:
— H!TM∆N (@rushabh_wagh12) July 5, 2022
🕯 🕯
🕯 🕯
🕯Rain in Edgbaston🕯
On Day 5 🤕
🕯 🕯
🕯 🕯#INDvENG #INDvsENG https://t.co/n3p3u4vAb7
Want it to rain in Edgbaston 😐😐
— GV (@hoTTebaaka) July 5, 2022
भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा न बताते हुए बारिश की उम्मीद वाले मीम्स सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं. इसका कारण चौथे दिन टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी रही है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक साझेदारी बनाकर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया. चौथे दिन भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेसर नजर आए.
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाकर इंग्लैंड को 364 रन का टारगेट दिया था. चेतेश्वर पुजारा (66 रन) और ऋषभ पंत (57 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए खड़े होकर अच्छी पारी नहीं खेल सका.
* इंग्लैंड में फिर वही हुआ, एजबेस्टन टेस्ट के दौरान भारतीय फैन्स पर नस्लवादी टिप्पणी की खबरें
* Wimbledon: सानिया मिर्जा और मेट पाविक की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची
जिसके जवाब में इंग्लैंड ने आक्रामक अंदाज में शानदार वापसी की है. एलेक्स लीज (56 रन) और जैक करौली (46 रन) ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत देने का काम किया. जिसके बाद रूट और बेयरस्टो टीम को जीत के करीब लेकर जा रहे हैं.
बता दें कि अगर ये मैच ड्रॉ हो जाता है तो सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम ये सीरीज जीत जाएगी. जो भारत के लिए ऐतिहासिक होगा. लेकिन अगर इंग्लैंड आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब होगा तो ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी.
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं