- पुजारा के लिए चैलेंज बना यह रिकॉर्ड
- कहीं और आगे तो नहीं बढ़ेगी गिनती?
- पुजारा ने बनाए सिर्फ 14 रन
इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से बर्मिंघम में शुरू हुए पिछले साल अधूरी छूटी सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट में पिछले दिनों काउंटी में रनों की बरसात करने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Puajra) से करोड़ों भारतीय फैंस को खासी उम्मीद थी, लेकिन विकेट पर जमने के बाद एक एक्स्ट्रा बाउंस लेती गेंद पर वह मैच के पहले दिन सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बर्मिंघम में पुजारा इस बार शुबमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे. और उन्होंने विकेट पर जमते हुए 46 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाकर टिकने का जज्बा भी दिखाया, लेकिन एंडरसन के सामने उनकी नहीं ही चली. और इसी के साथ ही पुजारा उस अनचाहे रिकॉर्ड को और ऊंचाई दे गए, जो उनका पीछा पिछले साल अधूरी छूटी सीरीज से ही पीछा कर रहा है.
पुजारा को दूसरी स्लिप में एंडरसन की गेंद पर जैक क्राले ने लपका. वास्तव में जेम्स एंडरसन और पुजारा के बीच जद्दोजहद पिचले साल सी चल रही है. और ज्यादातर मौकों पर एडंरसन के सामने पुजारा पानी भरते दिखायी पड़े. और इस बार भी ऐसा ही हुआ कि वह उनसे पार नहीं पा सके. पुजारा अपने करियर का 96वां टेस्ट खेल रहे हैं और अगर उनके खिलाफ दुनिया के शीर्ष पांच गेंदबाजों की बात की जाए, तो सबसे ज्यादा उन्हें एंडरसन ने ही आउट किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इनमें ट्रेंट बोल्ट (5 विकेट) पांचवे, जोश हेजलवुड (6) चौथे, पैट कमिंस (7 विकेट) और नॉथन लॉयन (10 विकेट) दूसरे नंबर पर रहे हैं, लेकिन एंडरसन ने पुजारा को बारहवीं बार अपना शिकार बनाया. लेकिन खास बात यह रही कि जहां पुजारा सबसे ज्यादा अपने करियर में एंडरसन के खिलाफ आउट हुए, तो वहीं एंडरसन ने भी अपने करियर में सबसे ज्यादा भारतीय बल्लेबाज को ही आउट किया.
पुजारा (12) के बाद एंडरसन ने पीटर सिडल को 11, डेविड वॉर्नर को दस बार और माइकल क्लॉर्क, अजहर अली और सचिन तेंदुलकर को तीन-तीन बार आउट किया है. यह बताता है कि पुजारा के साथ एंडरसन का कुछ खास ही रिश्ता है, लेकिन पुजारा की चुनौती अभी खत्म नहीं हुयी है. जहां उन्होंने एंडरसन के खिलाफ अपने अनचाहे रिकॉर्ड को 12 तक पहुंचा दिया है, तो अब उनके सामने चैलेंज यह है कि वह इस अनचाहे आंकड़े को और ज्यादा न बढ़ने दें.
यह भी पढ़ें:
* Video में देखिए Neeraj Chopra ने ऐसे बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, लेकिन 90 मीटर पार करने से चुके
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं