फैंस और पूर्व दिग्गज इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कोविड के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी देना कितना सही है. पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने तो साफ-साफ कह दिया कि बुमराह की जगह किसी और शख्स को कप्तान बनाया जाना चाहिए था. इसी मामले पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि उनकी बुमराह के साथ बात हुई थी और भारत को कप्तान बुमराह की जगह गेंदबाज बुमराह की ज्यादा जरूरत है.
द्रविड़ ने सोनी सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि बुमराह एक अच्छे विचारक है और वह खेल के बारे में सोचते हैं. वह खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं. वह हमेशा उत्कुस रहते हैं और खेल को लेकर बातें करते हैं. वहीं, मुझे लगता है कि उन्हें टीम का सम्मान हासिल है और बतौर लीडर यह एक महत्वपूर्ण बात है. भारतीय हेड कोच ने कहा कि बातों को अच्छी तरह पकड़ते हैं. जैसे रणनीतिक पहलू, कप्तानी के पहलू और गेंदबाजी में बदलाव
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राहुल ने कहा कि बुमराह आगे और बेहतर होने जा रहे हैं. उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है. ऐसे में उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है, लेकिन हम उनका पूरी तरह से समर्थन और सहयोग करेंगे. अब यह देखते हुए कि तेज गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी पर खासा ध्यान देना पड़ता है, तो किसी पेसर के लिए कप्तानी करना आसान काम नहीं है. पिछले कुछ दिनों के भीतर बुमराह के साथ मेरी बहुत ज्यादा बातचीत हुई है. संभवत: हमें बुमराह की बतौर कप्तान से ज्यादा बतौर गेंदबाज ज्यादा जरूरत है. कप्तानी एक ऐसी चीज है, जो आप जितना ज्यादा करते, आप उतना ही बेहतर होते हो.
इंग्लैंड के आक्रामक क्रिकेट खेलनी की शैली पर भारतीय कोच ने कहा कि विपक्ष क्या कर रहा है, वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं. उनका पूरा ध्यान भारतीय टीम पर लगा है. उन्होंने कहा कि यह सही है कि इंग्लैंड के अटैकिंग क्रिकेट खेलने पर बहुत ज्यादा बातचीत हो रही है. मैं इसका इंतजार कर रहा हूं. मुझे अपने तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट पर खासा गर्व है. पिछले 4-5 साल में हमने तेज गेंदबाजों का एक मजबूत समूह तैयार किया है, जो सभी तरह के हालात में गेंदबाजी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
* Video में देखिए Neeraj Chopra ने ऐसे बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, लेकिन 90 मीटर पार करने से चुके
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं