- पहले दी थी गेंदबाजों को इजाजत
- अब नए 37 नाम सूची में और जोडे गए
- कुछ खिलाड़ी अभी भी अभ्यास ग्रुप से बाहर
विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन और टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट के अलावा इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 55 खिलाड़ियों को आउटडोर अभ्यास शुरू करने का निर्देश दिया है. केविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प है, लेकिन ईसीबी दर्शकों के बिना क्रिकेट शुरू करने का खाका तैयार कर रहा है. पिछले सप्ताह इंग्लैंड के 18 तेज गेंदबाज व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर चुके है और ईसीबी ने टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए इस सूची में 37 और खिलाड़ियों के नाम को शामिल किया.
ECB update on domestic and recreational cricket.
— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) May 28, 2020
इस सूची में जेम्स एंडरसन और जोफ्रा ऑर्चर की तेज गेंदबाजों की जोड़ी का नाम है, लेकिन एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट और जो क्लार्क को इसमें जगह नहीं मिली है. ईसीबी ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू करने को कहा गया है. ब्रिटेन सरकार की मंजूरी मिलने के बाद पुरुष टीम को दर्शकों के बिना खेलने की उम्मीद है.
बोर्ड ने कहा कि वह अपने काउंटी टीमों के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिल सके. अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की सूची में मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, आदिल रशीद, टॉम कुरेन, डेविड विली और सैम बिलिंग्स का भी नाम है.ईसीबी ने कहा कि प्रारूप के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन सही समय पर किया जाएगा.
ईसीबी के परफोर्मेंस निदेशक मो बोबाट ने कहा, ‘हम इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के अपने लक्ष्य के करीब जा रहे हैं. खिलाड़ियों का पूल चयनकर्ताओं को मजबूत विकल्प देगा, जो अलग-अलग प्रारूपों के टीम का चयन करेंगे.'
VIDEO: कुछ दिन पहले ही विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं