ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दो वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टी-20 टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा है कि वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में हाल ही में क्रिकेट खेलने का फायदा उन्हें मिलेगा.. इंडिया 'ए' के लिए हाल के समय में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी अंडर-19 में भारत को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था. गिल ने इस रणजी ट्रॉफी सीजन में पंजाब की ओर से भी शानदार प्रदर्शन किया है.
ICYMI!
— ICC (@ICC) January 13, 2019
Shubman Gill and Vijay Shankar have been called up to India's limited-overs squads in place of the suspended Hardik Pandya and KL Rahul.
https://t.co/45SqgJ7Uwb pic.twitter.com/Xfeh12xPUg
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IND vs PAK U19 WC: पाकिस्तान के खिलाफ मिली शुभमन को मिली लाइफलाइन तो बनाया यह रिकॉर्ड
गिल ने क्रिकइंफो से कहा, " मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में खेलने से मुझे इसका फायदा मिलेगा. मैं वहां की परिस्थतियों से अवगत हो चुका हूं क्योंकि मैं इंडिया-ए के लिए और अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के लिए वहां खेल चुका हूं." 19 वर्षीय गिल अब सीनियर टीम के साथ खेलने और कप्तान विराट कोहली के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, "मेरा एक ही लक्ष्य है कि अगर मैं अंतिम एकादश में चुना जाता हूं तो मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता." युवा खिलाड़ी ने कहा, "मैं केवल यह देखूंगा कि वह (कोहली) कैसे अभ्यास करते हैं. मैं यह जानना चाहता हूं कि विराट किस तरह से अपनी फिटनेस पर काम करते हैं. मैं टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं."
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद यह बोले विराट
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल और हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर (Vijay Shankar) को लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किया है. बोर्ड ने एक टीवी शो के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण राहुल और पंड्या को निलंबित किया है. इन दोनों खिलाड़ियों को भारत लौटने को कहा गया है.(इनपुट: एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं