भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान मौजूदा समय के अपने टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों का चयन किया है. कार्तिक ने विराट कोहली को पहले स्थान पर रखा. उनकी सूची में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड चौथे और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पांचवें नंबर पर हैं.
विराट कोहली की निरंतरता, हैरी ब्रूक का आक्रामक अंदाज, रजत पाटीदार की बेखौफ बल्लेबाजी, टिम डेविड की मैच फिनिश करने की क्षमता और जोस बटलर का विशाल अनुभव इस चयन की सबसे बड़ी खासियत रहा. खास बात यह भी है कि कार्तिक ने ऐसे समय में रजत पाटीदार को अपनी सूची में शामिल किया है, जब वह भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.
सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले कार्तिक की यह रैंकिंग सोशल मीडिया और क्रिकेट हलकों में चर्चा का विषय बन गई है. कई प्रशंसक रजत पाटीदार को मिली जगह को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं, जबकि विराट कोहली को नंबर-1 चुनने के फैसले को अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों का समर्थन मिल रहा है.
दिनेश कार्तिक ने दुनिया के मौजूदा टॉप 5 बेहतरीन T20 बल्लेबाज
1. विराट कोहली
2. हैरी ब्रूक
3. रजत पाटीदार
4. टिम डेविड
5. जोस बटलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं