विज्ञापन

इमरान खान के ‘Leave India’ नोटिस पर किरण राव का रिएक्शन, 40 साल से भारत में रहने का किया जिक्र

एक्टर इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद किरण राव उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैसले को लेकर सवाल उठाया.

इमरान खान के ‘Leave India’ नोटिस पर किरण राव का रिएक्शन, 40 साल से भारत में रहने का किया जिक्र
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सपोर्ट में उतरीं किरण राव
instagram
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 15 अक्टूबर के दिन मुंबई पुलिस की तरफ से भारत छोड़ो नोटिस भेजा गया. दरअसल, इमरान खान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे. एक्टर 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बाद में पता चला कि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास 'ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया' (ओसीआई) है. अब इस मामले में आमिर खान की एक्स वाइफ किरन राव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमें एक स्टोरी में इमरान खान की फोटो है जिसमें वो पुलिस वैन में बैठे हुए हैं. इस पर किरन राव ने लिखा, 'वाह..अब मुंबई पुलिस'?

Latest and Breaking News on NDTV

इस खबर पर सिर्फ किरण राव ने ही प्रतिक्रिया नहीं दी. इससे पहले एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी नाराजगी जाहिर की. नोटिस से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "क्या!? ये बिल्कुल बकवास है."

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | आमिर खान के भांजे को क्यों छोड़ना पड़ेगा देश, इमरान खान के पास भारत की नहीं नागरिकता, OCI का है कार्ड

इमरान की पार्टनर लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जैन मैरी खान भी उन 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं, जिन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था, बाद में उसी शाम तीनों को छोड़ दिया गया. अब इमरान खान उन्हें मिले 'Leave India' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी लीगल टीम ने ANI को इसकी जानकारी दी है.

इमरान के वकील के मुताबिक, वो इस नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे और अगले हफ्ते अपील दायर किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, वो किन आधारों पर इस नोटिस को चुनौती देंगे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Leave India Notice, Kiran Rao, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com