- बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
- दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में हो चुकी है वापसी
- पहले टी20 में सिर्फ एक गेंद खेलने को मिली
दिनेश कार्तिक ( Dinesh Karthik) ने तीन साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी की है क्योंकि वे दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20I श्रृंखला के लिए टीम का हिस्सा हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में कुछ मजबूत प्रदर्शन के दम पर वापसी की. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 16 मैचों में 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए. दिल्ली में पहले T20I में, कार्तिक ने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया, 1 रन बनाकर नाबाद रहे. रविवार को कटक में खेले जाने वाले दूसरे T20I मैच से पहले, कार्तिक ने एक गेम में हिस्सा लिया जिसमें उन्हें दो में से एक चीज को पंसद करना था. इसका वीडियो को BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया.
Mountain ⛰️ or Beach 🏖️
— BCCI (@BCCI) June 12, 2022
Federer or Nadal 🤔
Tea 🫖 or Coffee ☕️
𝗧𝗵𝗶𝘀 𝗢𝗥 𝗧𝗵𝗮𝘁 - Do not miss this fun segment with @DineshKarthik! 😎 😎 #TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/QHCsiLsLLq
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- IPL Media Rights Latest Update: आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली 40,000 करोड़ के पार पहुंची
सत्र के दौरान, 37 वर्षीय इस खिलाड़ी से पूछा गया कि वह दोपहर के भोजन के लिए किसे पसंद करेंगे - पसंदीदा फिल्मस्टार या स्पोर्टस्टार? इस पर उन्होंने जवाब दिया: "रोजर फेडरर. मैं हमेशा से उनका दीवाना रहा हूं, जिस तरह से वह खुद को मैदान पर और बाहर अपने आप को संभालते हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बीच चयन करने के लिए पूछे जाने पर, कार्तिक ने कहा: "मेस्सी. वह थोड़ा अलग है. मैंने जितना उन्हें देखा है मुझे उनका खेल देखने में मजा आता है. रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच चयन करने के लिए पूछे जाने पर, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा: "मुझे लगता है कि फेडरर." चाय और कॉफी के बीच कार्तिक ने चाय को चुना. जब उनसे इंस्टाग्राम और ट्विटर के बीच चयन करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने उन्होंने ट्विटर को चुना.
यह भी पढ़ें- The story of Mithali Raj: भारत में महिला क्रिकेट को सशक्त पहचान दिलाने वाली मिताली राज का 23 साल का सफर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी 20 आई अफ्रीका ने जीत हासिल की है उन्होंने 212 रनों का पीछा करते हुए सात विकेट और 5 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया था. रस्सी वैन डेर डूसन (75*) और डेविड मिलर (64*) ने चौथे विकेट के लिए 131 रनों की नाबाद साझेदारी ने अफ्रीका को सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं