रविवार को छु्ट्टी का दिन था और दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों को वह देखने को मिला, जब वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं किया. और कारनामा किया पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां (Fakhar Zaman) ने. और इस कारनामे के बाद कुछ देर के लिए क्रिकेट की दुनिया ठहरेगी, चौंकेगी और फिर फखर जमां (Fakhar Zaman) के नाम पर चर्चा करेगी और अलग-अलग एंगल से उन्हें लेकर डिबेट होंगे. बहरहाल, आपको विस्तार से फखर जमां के कारनामे के बारे में बता देते हैं. जोहानिसबर्ग में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में फखर जमां सिर्फ सात रन से दोहरे शतक से चूक गए. फखर ने 15 गेंदों पर 10 छक्के और 18 चौको से 193 रन की पारी खेली और वह रन आउट हो गए, लेकिन आउट होने से पहले फखर ने कर दिया बड़ा कारनामा, जिसे कौन मिटाएगा, यह भविष्य के गर्भ में ही लिखा है.
जी हां, 5 जनवरी साल 1971 को खेले गए पहले वनडे के बाद से पिछले पचास सालों में लक्ष्य का पीछा करते हुए फखर जमां सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. फखर से पहले शेन वॉटसन (185*) ने बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में, एमएस धोनी (183*) ने साल 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ और साल 2012 में विराट कोहली (183) ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुर्भाग्य की बात यह रही कि 49वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए. वहीं पाकिस्तान यह मैच हार गया. दक्षिण अफ्रीका ने कोटे के 50 ओवरों में 6 विकेट पर 341 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 9 विकेट पर 234 रन ही बना सकी. बहरहाल, फखर जमां ने रिकॉर्डबुक पर अपना नाम जरूर लंबे समय के लिए चस्पा कर दिया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं