पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम (Muhammad Wasim) के विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज शान मसूद को वेस्टइंडीज सीरीज (PAK vs WI) के लिए मिडिल ऑर्डर में आजमाने के अनुरोध से इनकार कर दिया है और दोनों के बीच यह मतभेद अब जगजाहिर हो गया है. वसीम ने यूट्यूब चैनल में एक इंटरव्यू में कहा कि वह शान (Shan Masood) से संपर्क में हैं जो इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप और वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट मैचों में काफी रन जुटा रहा है. वसीम ने सफेद गेंद के फॉर्मेट में शान को मध्यक्रम में आजमाने की संभावना के बारे में चर्चा की थी क्योंकि पाकिस्तानी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है.
यह भी पढ़ें: एक तरफ SA टीम दिल्ली में बहा रही पसीना, दूसरी तरफ भारतीय कप्तान KL Rahul का बहरीन में दिखा टशन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वसीम ने कहा, "मैंने शान से बात की है कि उसे अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि पता चले कि वह हमारे लिए बदलाव कर सकता है."
दिलचस्प बात है कि जब मीडिया ने बाबर से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है. बाबर ने इस बात पर जोर दिया कि शान को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलाना बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ अन्याय होगा. ऐसा करना अन्य खिलाड़ी जो पहले से ही मध्य क्रम के स्लॉट के लिए प्रयास कर रहे है उनके साथ भी सही नहीं होगा.
बाबर ने कहा, "शान मसूद ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और निचले क्रम में उन्होंने नहीं खेला है. मुझे लगता है कि शान को पांचवें या छठे नंबर पर खेलाना उनके साथ अन्याय होगा. हमारी नजर उन पर बनी हुई है और टीम में संतुलन बनाने के लिए उन पर विचार किया जाएगा."
32 वर्षीय शान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई धरेलु सीरीज (PAK vs AUS) में पाकिस्तानी टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन घरेलू क्रिकेट, पीएसएल और अब इंग्लैंड में सफेद गेंद के साथ उनके फॉर्म ने काफी प्रभावित किया है.
यह भी पढ़ें: "उसे अपनी जगह कमानी होगी", Arjun Tendulkar के लिए मुंबई इंडियंस के कोच ने कही बड़ी बात
ऐसी भी अटकलें हैं कि वसीम और मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक ने बाबर और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से ब्रेक लेने से सलाह दी गई थी, जिस से उन्होंने इनकार कर दिया था.
हालांकि वसीम इस बात से इंकार करते है कि बाबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ चयनकर्ताओं और कोच ने आराम करने के लिए कहा था. बाबर ने उस सलाह को मानने से भी इंकार कर दिया है जिसमें उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को अगले सप्ताह मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 3 वनडे मैचों में आजमाने के लिए कहा गया था.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं