अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 30 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन पूरे सीजन के दौरान उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया. इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज (Arjun Tendulkar) को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि आधे टूर्नामेंट के बाद जब मुंबई प्लेऑफ (IPL Playoffs) के रेस से बाहर हो गई थी, उन्हें डेब्यू करने का मौका दिया जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने कहा है कि अर्जुन को अब भी "अपनी बल्लेबाजी और खासकर फील्डिंग" में काम करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने कहा 'गुड बाय', साथियों से बिछड़ने का गम VIDEO में साफ आया नजर
स्पोर्टकीड़ा से बात करते हुए बॉन्ड ने कहा, "उन्हें खुद पर थोड़ा काम करने की जरूरत है. जब आप मुंबई जैसी टीम के लिए खेल रहे हो तो स्क्वॉड में होना एक बात है लेकिन प्लेइंग XI में होना एक अलग बात है. उन्हें बहुत मेहनत और विकास करने की जरुरत है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा, "बात ये है कि जब आप इस स्तर पर खेल रहे होते हैं, तो एक बारीक रेखा होती है जैसे हर मैच में मौके मिलते हैं, लेकिन आपको वो जगह कमानी होती है. उन्हें अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग पर खासकर काम करने की जरूरत है. उम्मीद है वो उसे हासिल करें और जल्द ही टीम में अपनी जगह बनाए."
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने करियर में अब तक 2 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वो 33.50 की औसत से दो विकेट लेने में कामयाब रहे है. इस साल जनवरी में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने हरयाणा के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. उसके अगले मैच में वो पुदुचेरी के खिलाफ खेले थे.
यह भी पढ़ें: VIDEO: "पुराना हार्दिक वापस आएगा", भारत vs साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया थी जिसमें अपने साथी खिलाड़ी के खिलाफ गेंदबाजी कर विकेट उठाते हुए देखा जा सकता है.
आईपीएल 2022 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं