विज्ञापन
This Article is From May 21, 2021

बीसीसीआई से अनुरोध नहीं मिला, सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार ही, ईसीबी ने कहा

Eng vs Ind: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट लेखक माइकल ऑथरटन ने ''द टाइम्स'' में अपने कॉलम में लिखा था कि बीसीसीआई ने आईपीएल टूर्नामेंट को पूरा करने के लिये पांचवें टेस्ट मैच के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना के बारे में पूछा है.

बीसीसीआई से अनुरोध नहीं मिला, सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार ही, ईसीबी ने कहा
क्रिकेट इंग्लैंड का लोगो
नई दिल्ली:

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिये इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करने का आधिकारिक आग्रह नहीं किया है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई चार अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खिसकाना चाहता है ताकि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन किया जा सके. लेकिन ईसीबी ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला का आयोजन करेंगे क्योंकि भारतीय बोर्ड ने अभी तक बदलाव के लिये आधिकारिक आग्रह नहीं किया है.

अब पीएसएल के बाकी बचे मैच अबुधाबी में आयोजित होंगे, पीसीबी को मिली अनुमति

ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हम बीसीसीआई से विभिन्न मसलों पर नियमित तौर पर बातचीत करते रहते हैं विशेषकर जबकि हम कोविड—19 से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन मैच की तिथियों में बदलाव का कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है और हम पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही पांच मैचों की श्रृंखला का आयोजन करेंगे.' आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं होने पर बीसीसीआई को 2500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. लीग के जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड—19 के मामले पाये जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

नितीश राणा का पत्नी को यूनीक एक्सरसाइज चैलेंज, पूरे नंबर से पास हुईं साची राणा, VIDEO

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट लेखक माइकल ऑथरटन ने ''द टाइम्स'' में अपने कॉलम में लिखा था कि बीसीसीआई ने आईपीएल टूर्नामेंट को पूरा करने के लिये पांचवें टेस्ट मैच के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना के बारे में पूछा है. इस बारे में जब बीसीसीआई से संपर्क किया गया तो बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि वे कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन ईसीबी से आधिकारिक तौर पर संपर्क नहीं किया गया है.

सूर्यकुमार ने आकाश चोपड़ा को डिटेल से बताया, वह कैसे खेलते हैं स्कूप शॉट, Video से आप भी सीखें

सूत्रों ने कहा, 'हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक आधि​कारिक अनुरोध नहीं किया गया है. जाहिर है जैसा कि आथरटन ने अपने कॉलम में लिखा है जानकारी ली जा रही है। किसने कहा कि जानकारी लेने का मतलब आधिकारिक संवाद होता है.' टेस्ट श्रृंखला ओल्ड ट्रैफर्ड में समाप्त होगी. पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर को शुरू होगा. यदि भारत आधिकारिक आग्रह करता है तो ईसीबी को पाकिस्तान के खिलाफ सीमि​त ओवरों की श्रृंखला के अलावा अपनी महत्वकांक्षी प्रतियोगिता 'द हंड्रेड' के कार्यक्रम में भी बदलाव करना होगा.

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, England, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com