विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2022

धोनी जल्द ले सकते हैं IPL से रिटायरमेंट, टीम इंडिया के साथ खास भूमिका निभाने का मिल सकता है ज़िम्मा

धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 का टी20 विश्व कप, साल 2011 में वनडे विश्व कप व साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. 

धोनी जल्द ले सकते हैं IPL से रिटायरमेंट, टीम इंडिया के साथ खास भूमिका निभाने का मिल सकता है ज़िम्मा
आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद धोनी इस भूमिका में आ सकते हैं नज़र
नई दिल्ली:

भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सीज़न 16 के बाद रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं. ऐसी खबरें तेज़ होने लगी हैं. धोनी ने आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी 4 बार चैंपियन बनाया है. सीज़न 15 में धोनी की जगह पहले चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी गई थी. लेकिन टीम के लगातार मैचों में हारने के बाद एक बार फिर धोनी को कप्तान बना दिया गया था. पिछले सीज़न के बाद एक कार्यक्रम के दौरान जब धोनी से रिटायरमेंट का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वे चेन्नई की टीम के साथ अगले सीज़न में नज़र आएंगे, भूमिका क्या होगी, उसके बारे में उन्होंने खुलासा नहीं किया. धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 का टी20 विश्व कप, साल 2011 में वनडे विश्व कप व साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. 

इसी बीच टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की हार के बाद ख़बरें ये भी आ रही हैं कि धोनी को भारत के टी20 फॉर्मेट की टीम के साथ खास भूमिका के लिए जोड़ा जा सकता है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कोच राहुल द्रविड़ के लिए एक साथ तीनों फॉर्मेट को मैनेज करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है. इसीलिए अब सिलेक्शन कमेटी कुछ बड़े निर्णय ले सकती है. 

बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने समीफाइनल तक का सफर तय किया था. सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से करारी मात दी थी. जिसके बाद टीम के चयन को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com