विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी के लिए कही ऐसी बात, सब हो गए ‘भावुक’

इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया है.

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी के लिए कही ऐसी बात, सब हो गए ‘भावुक’
शिखर धवन ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ एक फोटो पोस्ट किया.
  • धवन ने अपनी बीमार पत्नी के साथ पोस्ट की तस्वीर
  • उन्होंने लोगों का सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद दिया
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन मैच नहीं खेलेंगे धवन
नई दिल्ली: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले तीन मैचों में धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन की कमी खलेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच आज चेन्नई में खेला जाएगा. इस संबंध में कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती तीन मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनकी पत्नी की सेहत खराब है. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा, 'पत्नी के साथ होना अच्छा लग रहा है, ऐसे समय में मेरा साथ उनको ताकत देगी. आशा करता हूं आने वाले दिनों में उनकी होने वाली सर्जरी सफल होगी.' बता दें कि शिखर धवन और आयाशा मुखर्जी 30 अक्टूबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे.
यह भी पढ़ें: INDvsAUS : वनडे सीरीज के पहले बाइक से टीम इंडिया के शिखर धवन की हुई टक्‍कर, लेकिन...

31 वर्षीय बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी मां के बीमार होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ पांचवां वनडे भी नहीं खेला था. बाद में शिखर धवन ने अपनी मां के साथ एक फोटो पोस्ट की थी और लिखा था, “ मां की सेहत में सुधार हो रहा. वो पहले से अच्छा महसूस कर रही है. सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

यह भी पढ़ें: इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ सकता है टीम इंडिया का 'गब्‍बर'

अब धवन की गैरमौजूदगी में अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करेंगे, इस बात का खुलासा शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था.

VIDEO: वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितने घातक होंगे भारतीय स्पिनर्स
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पिछली सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था, लेकिन उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Ayesha Mukherjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com