विज्ञापन

शिखर धवन के बेटे की जोरावर की 10 तस्वीरें, देख कर कहेंगे- पापा की तरह ही दमदार पर्सनालिटी

Shikhar Dhawan Son Zorawar Dhawan 10 Photos : शिखर धवन के बेटे 11 साल के हो चुके हैं और दिखने में बिल्कुल अपने पिता की तरह हैं और स्वैग में नजर आते हैं.

शिखर धवन के बेटे की जोरावर की 10 तस्वीरें, देख कर कहेंगे- पापा की तरह ही दमदार पर्सनालिटी
Shikhar Dhawan Son Zorawar Dhawan 10 Photos : शिखर धवन के बेटे की 10 फोटो
नई दिल्ली:

Shikhar Dhawan Son Zorawar Dhawan 10 Photos : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई है. शादी के बाद दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने उन्हें एक्स वाइफ के मामले में बड़ी राहत भी दी है. शिखर एक खुशमिजाज इंसान हैं, इसमें कोई शक नहीं हैं. वह अक्सर अपनी कमाल की कॉमेडी रील से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं. पूर्व क्रिकेटर ने अपनी नई पत्नी सोफी संग शादी से पहले कई मजेदार रील भी शेयर की थी. पहली शादी से उनका एक बेटा भी है, जो दिखने में बिल्कुल उनके जैसा है.  

Latest and Breaking News on NDTV


शिखर ने साल  साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी और साल 2014 में उन्हें एक बेटा हुआ था. शिखर के बेटे का नाम जोरावर धवन है, जो कि दिखने में अपने पिता जैसा है.

Latest and Breaking News on NDTV



पत्नी से तलाक के बाद शिखर को अपने बेटे से दूर होना पड़ा. आयशा को बेटे की कस्टडी मिली और जोरावर ऑस्ट्रेलिया में अपनी मां के साथ रहता है. हालांकि शिखर वीडियो कॉलिंग पर उससे बात करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



जोरावर अभी 11 साल के हैं और अपनी प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वाले हैं. शिखर अपने बेटे को लेकर कई बार बोल चुके हैं. कई वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें वह बेटे संग मस्ती करते नजर आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते रहते हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी यादों को अकसर साझा करते रहते हैं और बेटे को खूब मिस करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV


पत्नी से तलाक के बाद शिखर को कोर्ट से बेटे से वीडियो कॉलिंग का अधिकार मिला है. इसलिए समय निकालकर पूर्व क्रिकेटर अपने बेटे को देखना और उससे बात करना नहीं भूलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



शिखर की पहली शादी आयशा मुखर्जी से साल 2012 में हुई थी और उनकी यह शादी साल 2023 में टूट गई थी. इसके बाद शिखर सोफी शाइन के टच में आए और कुछ समय डेट करने के बाद शादी रचा ली.

Latest and Breaking News on NDTV



सोफी शाइन एक आयरिश गर्ल है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर सोफी को 4 लाख से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं. इसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



शिखर और सोफी की बॉन्डिंग उनकी मजेदार रील में साफ नजर आती है. शिखर अपनी नई पत्नी के साथ काफी फन करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ मजेदार रील शेयर करते रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



सोफी अब पूरी तरह से शिखर के रंग में रंग चुकी हैं और इंडियन स्टाइल में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर सोफी के एथनिक लुक में कई तस्वीरें हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सोफी पति शिखर के बेटे को भी खूब प्यार करती हैं और कई वीडियो में वह जोरावर का जिक्र भी कर चुकी हैं. अब शिखर के फैंस की नजर उनके हनीमून पर टिकी है कि वह कहां जाते हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com