टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स-वाइफ और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया. फिर 16 सितंबर को उन्होंने गणपति बप्पा को विदा किया और इस बीच, धनश्री बहुत ज्यादा इमोशनल हो गईं और बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से आंसू आ गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में धनश्री गणपति बप्पा को विदा करते समय खूब रोती हुई नजर आ रही हैं. उनके आंसू नहीं रुक रहे थे. इस बीच, उनकी मां वर्षा वर्मा और एक दोस्त ने उन्हें गले लगाकर संभालने की कोशिश की. उसके बाद धनश्री ने गणपति विचरण की सभी रस्में निभाईं और हाथ जोड़कर बप्पा को इमोशनल विदाई दी.
क्रीम कलर की सिल्क साड़ी पहने दिखी धनश्री
धनश्री के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी. जो उनपर बहुत सुंदर लग रहा थी. धनश्री ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथों में गोल्डन चूड़ियां पहनी थीं. उनका सिंपल और नेचुरल मेकअप उनके पूरे एथनिक लुक को और भी अच्छा बना रहा था.
दरअसल, धनश्री वर्मा एक जानी-मानी कोरियोग्राफर, यूट्यूबर और डेंटिस्ट हैं. उन्होंने श्यामक डावर से डांस की ट्रेनिंग ली है. वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. धनश्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिलता है.
धनश्री और युजवेंद्र चहल ने 2020 में शादी की, लेकिन जल्द ही अलग हो गए. मार्च 2025 में उनका तलाक फाइनल हो गया, जिसके बाद उनकी चार साल की शादी खत्म हो गई. अलग होने के बावजूद, दोनों ने कहा है कि वे आपसी सहमति से अलग हुए हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 गेंदों में ठोका शतक, रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड टूटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं