विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2022

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में देखिए डेविड वॉर्नर की पहली झलक, DC ने VIDEO भी जारी किया

दिल्ली कैपिटल्स  (Delhi Capitals) ने अपनी नई जर्सी के साथ कैप्शन भी दिया है. "नई दिल्ली की नई जर्सी". दिल्ली की टीम पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है. 2020 में इस टीम से फाइनल तक का सफर तय किया था.

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में देखिए डेविड वॉर्नर की पहली झलक, DC ने VIDEO भी जारी  किया
दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की नई टीम जर्सी
  • आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से
  • दिल्ली कैपिटल्स ने लॉच की नई जर्सी
  • डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल
नई दिल्ली:

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन की तैयारियों में सभी टीमें पूरे जोश में लगी हुई हैं. कई टीमों में अपनी जर्सी  में बदलाव किए हैं. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी टीम की नई जर्सी लॉच कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी जर्सी में दो रंगों को इस्तेमाल किया है. नीले और लाल रंग को मिक्स करके इस्तेमाल किया गया है. 

यह पढ़ें- WIW vs INDW : मिताली राज ने कप्तान के तौर पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, BCCI ने दी बधाई

दिल्ली की टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर  हैंडल से इस नई जर्सी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. दिल्ली कैपिटल्स  (Delhi Capitals) ने अपनी नई जर्सी के साथ कैप्शन भी दिया है. "नई दिल्ली की नई जर्सी". दिल्ली की टीम पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है. 2020 में इस टीम से फाइनल तक का सफर तय किया था.

इस बार दिल्ली की टीम में डेविड वार्नर को शामिल  किया गया है. अब देखना होगा धवन और पंत के साथ वार्नर कैसा तालमेल बैठा पाते हैं. दिल्ली  की टीम ने कप्तानी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली की कमान ऋषभ पंत के हाथों में रहेगी. मुंबई की टीम की जर्सी के बारे में अभी हालांकि आधिकारिक कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन फैंस पेज पर एक नई जर्सी दिखाई दे रही है. अगर ये ही मुंबई की फाइनल जर्सी रही तो  मुंबई की जर्सी में बहुत ज्यादा चेंज नजर नहीं आ रहा है लेकिन जो सिल्वर चमकीला कलर था उसे कम करके थोड़ा येलो के साथ बदल दिया गया है. 

IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals, Mumbai Indians, David Andrew Warner, Feroz Shah Kotla Delhi, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com