विज्ञापन

DC vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, कोहली भी नहीं कर सके, बने भारतीयों के सिक्सर किंग

Vaibhav Sooryavanshi's big record: वैभव ने जो कारनामा रविवार को किया, वह भारत के इतिहास में न ही कोहली कर सके और न ही सूर्यकुमार यादव

DC vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, कोहली भी नहीं कर सके, बने भारतीयों के सिक्सर किंग
Vaibhav Sooryavanshi's big record: वैभव सूर्यवंशी
source: social media

Vaibhav Sooryavanshi's big record: हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किए गए भारतीय क्रिकेट के छोटे उस्ताद भले ही अपनी छोटी पारियों को बड़ी इनिंग में तब्दील करने में नाकाम रहे हों, लेकिन छोटी पारियों की निरंतरता बनी हुई है. और रविवार को अरुण  जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR) के खिलाफ 21 गेंदों पर खेली 46 रन की पारी में वैभव सूर्यवंशी ने फिर से बड़ा धमाका कर दिया. वैभव ने इस पारी में 3 छक्के जड़े और इसी के साथ ही वह मेगा टूर्नामेंट के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 

अभिषेक पीछे, वैभव आगे !

इसमें दो राय नहीं कि वैभव जैसे-जैसे बड़े कारनामे कर रहे हैं, उसे देखते हुए अब टी20 में एक जगह के लिए उनका मुकाबला लेफ्टी अभिषेक शर्मा से हो चला है, जिन्हें सूर्यवंशी ने रविवार को एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पीछे छोड़ दिया. चलिए जान लीजिए कि आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाज कौन हैं. 

छक्के               बल्लेबाज 

43*                 वैभव सूर्यवंशी (2026)

42                 अभिषेक शर्मा  (2024)

39                 श्रेयस अय्यर (2025)

38                 विराट कोहली ( 2026, 2024)

38                सूर्यकुमार यादव (2025)

सबसे ज्यादा रन बनाने में और ऊपर चढ़े वैभव

रविवार को वैभव ने खेली 44 रन की पारी से खुद को मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में खुद को और ऊपर कर लिया. इस पारी के साथ वैभव इस मामले में अब फिलहाल छठे नंबर पर हैं. उनके 12 मैचों की इतनी ही पारियों में 40.40 के औसत से 486 रन हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Indian Premier League 2026, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com