विज्ञापन
7 minutes ago

Live: उद्धव गुट (UBT) के सांसद आज शाम 5 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि बागी सांसदों के शिंदे गुट में जाने की शिकायत कर सकते हैं.  

Live: बीजेपी सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज किया है कि मोदी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है. फिलहाल सरकार की योजना जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाला मॉनसून सत्र है. वहीं पीएम मोदी भी 6 से 11 जुलाई के बीच विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे. ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है. 

Live Updates

स्पीकर ओम बिरला मिलेंगे उद्धव गुट के सांसद

उद्धव ठाकरे (UBT) के सांसद आज शाम को 5 बजे दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे. उद्धव गुट के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के जाने के बाद पहली बार उद्धव गुट के सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे. जिसमें वह बागी सांसदों की शिकायत करेंगे. पार्टी के सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे. वे स्पीकर से मिलकर सांसदों के बागी गुट को मान्यता या अनुमति न देने का अनुरोध करेंगे. 6 लोकसभा सांसदों के बागी होने के बाद उद्धव ठाकरे के गुट में अब लोकसभा के 3 सांसद बचे हुए हैं.

भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

बिहार के भरत तिवारी एनकांउटर मामले में विरोध तेज होता जा रहा है. जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. प्रशांत किशोर ने उनके परिवार को भरोसा दिया है कि उनके साथ इंसाफ होगा, इस लड़ाई में वह उनके साथ है भरत को इंसाफ दिला कर रहेंगे. इस दौरान भरत तिवारी के घर बाहर भारी भीड़ लगी हुई है. मौके पर मौजूद लोगों ने सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी की है.

मुंबई में मॉनसून एक्टिव भारी बारिश से शहर में जलभराव

मुंबई में मॉनसून एक्टिव हो गया है. लेकिन पहली ही बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है. मुंबई शहर में हो रही बारिश के कारण ठाणे-बेलापुर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. BMC के मौसम पूर्वानुमान में शहर और आस-पास के इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस बार मुंबई में मॉनसून करीब 12 दिन लेट पहंचा है. 

पुणे मर्डर केस में रिमांड पर सिया और चेतन

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. केतन की हत्या के आरोपी उसकी मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन को पुलिस ने रिमांड पर भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने केतन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है.

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को बीजेपी सूत्रों की तरफ से खारिज किया गया है. उनके अनुसार सरकार की प्राथमिकता जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाला मॉनसून सत्र है. हालांकि सूत्रों ने कहा कि इसके बाद मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री मॉनसून सत्र से पहले तीन देशों की विदेश यात्रा पर भी जाने वाले हैं.वैसे भी मोदी 3.0 में अभी तक मंत्रिपरिषद में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. जबकि तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे हो चुके हैं. हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना व्यक्त की जा रही है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Modi Cabinet, Monsoon Rainfall, Rain In Mumbai Today, Ketan Aggarwals Murder, Ketan Agrawal Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com