KL Rahul vs Bhuvneshwar Kumar: कोई बल्लेबाज किस लहर पर सवार है, यह जानना हो, तो पर उसकी आखिरी पारी पर नजर दौड़ा लेनी चाहिए. और जो हाल केएल राहुल (KL Rahul) ने पिछले मैच में पंजाब के गेंदबाजों का किया, कोई भी कह उठेगा कि वह तूफानी नहीं, बल्कि 'सुनामी लहर' पर सवार है. एक दिन पहले ही शनिवार को पंजाब के खिलाफ सिर्फ 67 गेदों पर 16 चौकों और 9 छक्कों से नाबाद 152 रनों की सुनामी लाने वाले केएल राहुल पर आज फिर करोड़ों फैंस की नजरें लगी होंगी. लेकिन दिल्ली के घरेलू अरुण जटेली स्टेडियम पर सुनामी फॉर्म में होने के बावजूद केएल राहुल के लिए यह आसान नहीं होने जा रहा. और इसकी वजह हैं भुवनेश्वर कुमार, जिनका दिल्ली के शीर्ष 3 बल्लेबाजों के खिलाफ बहुत ही शानदार रिकॉर्ड है.
टॉप-3 पर भारी हैं भुवी!
दिल्ली के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के खिलाफ भुवनेश्वर का रिकॉर्ड खासा शानार है. भुवी ने नितीश राणा और केएल राहुल दोनों को ही सिर्फ दो-दो बार आउट किया है. लेकिन इन दोनों का ही अनुभवी सीमर के खिलाफ स्ट्राइक-रेट 109 और 122 का है. मतलब भुवी के खिलाफ केएल राहुल का स्ट्राइक-रेट 122 का है. और यह बात आरसीबी का प्रबंधन बखुबी जानता है. और यह तय है कि केएल राहुल के खिलाफ पाटीदार भुवी को आज एक बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे. साफ है कि भुवी और केएल राहुल की टक्कर आज की बड़ी टक्कर है. अब केएल राहुल अपने स्ट्राइक-रेट में सुधार करते हैं या भुवी फिर से भारी पड़ते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
निसानका को तो भुवी ने पानी पिला दिया !
(खबर जारी है...)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं