विज्ञापन

PL 2026: PL 2026: धोनी को लेकर आई अब यह बड़ी खबर, आखिर पूर्व कप्तान की चोट की मिस्ट्री क्या है? उठा बड़ा सवाल

MS Dhoni mystery: जैसे-जैसे आईपीएल को लेकर समय गुजर रहा है, ठीक वैसे-वैसे धोनी को लेकर बड़ा सवाल भी गहराता जा रहा है

PL 2026: PL 2026: धोनी को लेकर आई अब यह बड़ी खबर, आखिर पूर्व कप्तान की चोट की मिस्ट्री क्या है? उठा बड़ा सवाल
Delhi capitals vs Chennai super Kings: एमएस धोनी
source: social media

MS Dhoni mystery: खुद को प्वाइंट्स टेबल में उठाने में जुटी पांच पार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ (CSK vs DC) मुकाबले से पहले निराश करने वाली खबर आई है. पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ दिल्ली नहीं आ रहे हैं. पिंडली में लगी चोट से उबरने के लिए धोनी और ब्रेक को और लंबा करने का फैसला किया है. कुल मिलाकर धोनी की चोट की मिस्ट्री और गहरा गई है और इसने धोनी के करोड़ों फैंस के सामने बहुत बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है.

वापसी में लग सकता है अधिक समय

रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव और घुटने की पुरानी समस्या एक बार फिर उभर आई है, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर रहने की सलाह दी गई है. CSK के मेडिकल स्टाफ उनकी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए वह फिट नहीं हो पाए हैं.

धोनी ने दिल्ली की यात्रा छोड़ी

सूत्रों का कहना है कि धोनी चेन्नई में ही रुककर अपने रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) पर ध्यान देंगे. टीम के अन्य खिलाड़ी दिल्ली पहुंच चुके हैं, लेकिन 'थाला' की गैरमौजूदगी टीम के मनोबल और रणनीति पर बड़ा असर डाल सकती है. टूर्नामेंट के इस मोड़ पर धोनी का न होना डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

 गायकवाड़ के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

धोनी के मैदान पर न होने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर दबाव और बढ़ गया है. हालांकि धोनी विकेट के पीछे से मार्गदर्शन करते रहे हैं, लेकिन अब गायकवाड़ को दिल्ली के धीमे विकेट पर अकेले ही कप्तानी की बागडोर संभालनी होगी. प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी जल्द ही फिट होकर टीम के अगले घरेलू मैच तक वापसी करेंगे, लेकिन फिलहाल उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. कुल मिलाकर बात भाई साहब यह है कि धोनी की पिंडली की चोट के पीछे की मिस्ट्री गहराती जा रही है. ठीक धोनी के व्यक्तित्व और उनके हमेशा से रहे बड़े फैसलों की तरह. अब इस चोट के पीछे क्या छिपा है, यह तो वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 9 रन बनाते ही रोहित-कोहली के इस क्लब में होंगे शामिल


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com