चेपॉक पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ एल क्लासिको में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अंशुल कंबोज की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर पहले चेन्नई ने कोलकाता को 159 के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर टीम ने 11 गेंद रहते जीत दर्ज की. इस मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने एक ऐसा शॉर्ट खेला, जिसने फैंस को धोनी की याद दिला दी.
मुंबई के खिलाफ मैच से पहले तक कार्तिक शर्मा ने 5 पारियों में सिर्फ 58 रन बनाए थे, लेकिन टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी ने फिर भी इस बल्लेबाज की तारीफ की थी. पिछले साल आईपीएल नीलामी में चेन्नई ने इस युवा अनकैप्ड के लिए 14.2 करोड़ खर्च किए थे. लेकिन IPL इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी टूर्नामेंट में धूम मचाने के लिए स्ट्रगल कर रहा था. इन सबके बावजूद, हसी को उम्मीद थी कि कार्तिक अगले दस साल तक CSK में अच्छा खेलेगा.
हालांकि, शानिवार को इस खिलाड़ी ने एक झलक जरूर दिखाई है कि आखिर क्यों चेन्नई उन पर भरोसा कर रहा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में युवा बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा द्वारा खेला गया हेलिकॉप्टर शॉट सिक्स न सिर्फ़ मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तूफान की तरह वायरल हो गया. यह शॉट बिल्कुल धोनी की याद दिलाने वाला था, तेज़ कलाई का इस्तेमाल, शानदार बैलेंस और गेंद सीधे दर्शकों के बीच.
New Helicopter driver for CSK Kartik Sharma #MIvsCSK #CSKvsMI pic.twitter.com/oabD9Rm7l9
— Rolex x👑 (@Tfg85743663) May 2, 2026
बात अगर मैच की करें तो चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 159 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला. कार्तिक शर्मा ने दबाव में खेलते हुए संयम और आक्रामकता का सही मिश्रण दिखाया. उनकी पारी के दौरान आया वही हेलिकॉप्टर सिक्स मैच का सबसे चर्चित पल बन गया. कार्तिक ने 40 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों के दम पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जबकि ऋतुराज ने 48 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों के दम पर नाबाद 67 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर, हेजलवुड पीछे छूटे, CSK का यह पेसर बन रहा नया 'डेथ ओवर मास्टर', अगरकर फिर देंगे मौका?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस या अभी भी है मौका? ऐसा है समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं