Delhi Capitals vs Chennai Super Kings IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है. अंक तालिका में चेन्नई जहां छठे स्थान पर हैं, वहीं दिल्ली सातवें पायदान पर पर. ऐसे में आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है, जो नॉकआउट स्टेज में जाने के लिए अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार हैं. वहीं इस मैच में जिस पर नजरें होंगी, वो हैं अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद, जिनके विकटों का चेन्नई की जीत से सीधा कनेक्शन है.
नूर के विकेट मतलब जीत की गारंटी!
आईपीएल में दो टीमों के लिए अब तक कुल 46 मैच खेल चुके नूर अहमद के जैसे-जैसे मैचों में विकेट की संख्या बढ़ती है, टीम की जीत की संभावना भी बढ़ती जारी है. ऐसे आईपीएल मैच जिसमें नूर कोई विकेट नहीं ले पाए, उनकी टीम सिर्फ 33 फीसदी मैच जीत पाई. जबकि नूर अगर दो विकेट लेते हैं तो यह जीत प्रतिशत बढ़कर 58 का है और अगर वह 3 या उससे अधिक विकेट लेने में सफल रहे तो उनकी टीम ने 83 फीसदी मैच जीते हैं.
आईपीएल 2026 में नूर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसक बाद उनका गेम पूरी तरह से बदल गया. शुरुआती 4 पारियों में उनके नाम सिर्फ 1 विकेट था और औसत 147 का जबकि इकॉनमी 11.3 की. लेकिन फिर अगली 5 पारियों में इस अफगानी स्पिनर ने 8 विकेट लिए. 6.7 की इकॉनमी से और औसत रहा 16.6 का. मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने 26 रन देते हुए 2 विकेट निकाले थे.
मौजूदा सीजन में उन्होंने मिडिल ऑर्डर में 9 विकेट निकाले हैं और 56 डॉट गेंद फेंकी हैं, जो दूसरी सबसे अधिक हैं. अपने डेब्यू के बाद से नूर ने आईपीएल में जो धमाल मचाया है, वैसा कोई और विदेशी स्पिनर नहीं कर पाया है. नूर ने आईपीएल में अपने डेब्यू के बाद से 46 पारियों में 57 विकेट निकाले हैं, 8.2 की इकॉनमी से. जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर राशिद खान है. राशिद ने इस अवधी में 54 पारियों में 57 विकेट झटके हैं. राशिद की इकॉनमी 8.6 की रही है. जबकि 2025 के बाद से टी20 मैचों में उन्होंने 84 पारियों में 118 विकेट निकाले हैं और वह इस समय अवधी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
यह भी पढ़ें: DC vs CSK IPL 2026: मिचेल स्टार्क vs अंशुल कंबोज, जानें कौन है 20, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं