विज्ञापन

EPFO का कैंप आज 27 अक्‍टूबर, मंगलवार को कहां-कहां लगा है, PF और पेंशन की कौन-सी समस्‍याओं का तुरंत हो जाएगा समाधान? पूरी लिस्‍ट

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: ईपीएफओ ने आज आपके घर के बगल में ही कैंप लगाया है, जहां आपकी समस्‍याओं का ऑन द स्‍पॉट समाधान मिल सकता है. आपके घर के पास ये कैंप कहां लगे हैं, ये हम आपको बता दे रहे हैं.

EPFO का कैंप आज 27 अक्‍टूबर, मंगलवार को कहां-कहां लगा है, PF और पेंशन की कौन-सी समस्‍याओं का तुरंत हो जाएगा समाधान? पूरी लिस्‍ट
EPFO का कैंप कहां कहां लगा है, पूरी लिस्‍ट इस खबर में देख सकते हैं.
Source: EPFO X handle

EPFO ने 'निधि आपके निकट 2.0' के तहत आपके घर और दफ्तर के पास आज हेल्‍प कैंप लगाया है.  देश के लगभग हर जिले में ये कैंप लगाया गया है. अगर PF या पेंशन से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है या फिर किसी सर्विस को लेकर कोई दिक्‍कत आ रही है तो जिला स्‍तर पर लगाया गया ये कैंप आपकी समस्‍या का समाधान करा सकता है. आज 27 अक्‍टूबर, मंगलवार को देशभर में जिला स्‍तर पर कैं लगाया गया है, जहां EPFO मेंबर्स अपने PF, पेंशन और बीमा से जुड़ी अपनी छोटी-बड़ी समस्या सीधे अधिकारियों के सामने रख सकते हैं और हो सकता है कि कई सारी समस्‍याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान मिल जाए. 

EPFO अधिकारी करेंगे मौके पर ही सामाधान

अगर आप सरकारी या प्राइवेट नौकरी करते हैं और EPFO मेंबर हैं तो आप देशभर में लगने वाले इस जिला स्‍तरीय आउटरीच कैंप में अधिकारियों से आमने-सामने बातचीत कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं. 

पीएफ खाते से जुड़ी आपकी कोई शिकायत हो, या फिर पेंशन से जुड़ी दिक्‍कतें हों या आप EPFO की किसी सर्विस को नहीं समझ पा रहे हों, आप वहां अपनी बात रख सकते हैं.

कैंप में आपको सर्विस कियोस्क और हेल्प डेस्क पर जाना होगा, जहां ऑन-द-स्पॉट शिकायतों का निपटारा किया जाएगा. साथ ही, EPFO की अलग-अलग योजनाओं के फायदे और पूरी प्रक्रिया को भी आसान भाषा में समझाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

मेरे घर के बगल में कहां लगा है 'निधि आपके निकट 2.0' का कैंप?

अगर आप अपने नजदीकी कैंप की लोकेशन जानना चाहते हैं, तो EPFO ने इसके लिए गूगल ड्राइव फोल्डर का एक लिंक शेयर किया है. इसमें आप अपने जिले का कैंप आसानी से खोज सकते हैं. बहुत से लोगों को लिंक एक्‍सेस करने में दिक्‍कत आ सकती है, इसलिए हम यहां आपको राज्य के हिसाब से पूरी लिस्ट दे रहे हैं. 

पेंशनर्स और कंपनियों के लिए भी खास इंतजाम

यह कैंप केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स और नियोक्ताओं यानी कंपनियों के लिए भी मददगार साबित हो सकता है. 

  • पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने और अन्य पेंशन सेवाओं की सुविधा दी जाएगी. 
  • इसके अलावा, 'विश्वास 2026' योजना के तहत कंपनियां अपने पेंडिंग पीएफ डैमेज मामलों को कम दरों पर सुलझाने की जानकारी हासिल कर सकती हैं.

आपको बता दें कि 'निधि आपके निकट 2.0' EPFO का हर महीने चलने वाला आउटरीच प्रोग्राम है. इसका मकसद लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेस पर निर्भर न रखकर सीधे मदद पहुँचाना है. आमतौर पर ये कैंप हर महीने की 27 तारीख को और छुट्टी होने पर अगले वर्किंग डे आयोजित होते हैं .

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | EPS-95 Pension: प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत, PF ट्रस्ट रूल्स के नाम पर खारिज नहीं होगी हायर पेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO Camp Today, EPFO Camp Location, EPS 95 Pension, EPF Subscribers, EPF Account
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com