विज्ञापन
This Article is From May 09, 2021

वॉर्नर और स्लेटर के बीच मालदीप में हुई झड़प? अब खुद कमेंटेटर ने सामने आकर घटना को लेकर तोड़ी चुप्पी

IPL 2021: स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर (Michael Slater) ने यहां एक बार में नशे की हालत में झड़प की खबरों से इनकार किया है

वॉर्नर और स्लेटर के बीच मालदीप में हुई झड़प? अब खुद कमेंटेटर ने सामने आकर घटना को लेकर तोड़ी चुप्पी
डेविड वार्नर और कमेंटेटर माइकल स्लेटर के बीच लड़ाई का सच आया सामने

IPL 2021: स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर (Michael Slater) ने यहां एक बार में नशे की हालत में झड़प की खबरों से इनकार किया है. निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माले में कुछ दिन के लिए रुके हैं जहां से वे स्वदेश के लिए उड़ान लेंगे, ‘डेली टेलीग्राफ' के अनुसार ताज कोरल रिसॉर्ट में पृथकवास के दौरान तीखी बहस के बाद वार्नर और स्लेटर के बीच देर रात झड़प हुई. निलंबित सत्र के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स की कमान संभालने वाले वार्नर और आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर ने हालांकि इस तरह की घटना से इनकार किया है. जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के अंदर कोविड-19 संक्रमण (Covid-19) के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था.

राशिद खान के आलीशान घर को देखकर मोहित हुईं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर, बोलीं- 'क्या पैलेस है..

‘फॉक्सस्पोर्ट्स.कॉम.एयू' ने स्लेटर के हवाले से कहा, ‘‘इन अटकलबाजियों में कुछ भी ठोस नहीं है. डेवी (वार्नर) और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच झड़प की संभावना शून्य है.'' वार्नर ने कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं हुआ. मुझे नहीं पता कि आपको इस तरह की चीजें कहां से मिलती हैं। जब तक आप यहां नहीं हो और आपको कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलता तब तक आप कुछ भी नहीं लिख सकते. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं हुआ''.

वार्नर और स्लेटर 39 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के दल का हिस्सा हैं. इन्हें गुरुवार को चार्टर्ड विमान से मालदीव लाया गया और इसका भुगतान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने किया. आईपीएल में कमेंटरी कर रहे स्लेटर अन्य लोगों से पहले भारत छोड़कर मालदीव आ गए थे.

शाहरुख खान ने प्रीति जिंटा के साथ तस्वीर शेयर करके सुपरस्टार SRK के अंदाज में कहा- नैना..'

आस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा रखी है. स्लेटर ने उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने भारत से आस्ट्रेलिया लौटने वालों को सरकार की जेल की सजा और जुर्माने की धमकी को ‘अपमानजनक' करार दिया था और कहा था कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के हाथ ‘खून' से सने हैं. मॉरिसन ने स्लेटर की प्रतिक्रिया को ‘बेतुका' करार दिया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
David Andrew Warner, Michael Slater, Australia, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com