Recharge Plan Hike: भारत रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. अब एक बार फिर से टेलीकॉम यूजर्स को झटका लगा है. टेलीकॉम कंपनी ने अपने 859 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है. इसकी जगह 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पेश कर दिया गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 40 रुपये अधिक खर्च करने होंगे.
हम बात कर रहे हैं मोबाइल नेटवर्क कंपनी Vodafone Idea (Vi) की. कंपनी के नए 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, इस प्लान में कंपनी के कई दूसरे फायदे जैसे अनलिमिटेड नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और 2GB अतिरिक्त बैकअप डेटा भी शामिल हैं.
899 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदे
Vi का ये नया प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए है जो बार-बार रिचार्ज करवाने से बचना चाहते हैं. ऊपर बताए गए सभी फायदे पहले 859 रुपये वाले प्लान में मिल जाते थे. अच्छी बात है कि इस प्लान के साथ Hero Unlimited' के फायदे मिलते हैं. जिन यूजर्स के पास एक 5G स्मार्टफोन है और वे Vi के 5G नेटवर्क रेंज में है तो तो बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा ले सकते हैं.
इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहकों को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बिना किसी डेटा लिमिट के बिल्कुल मुफ्त इंटरनेट चलाने की सुविधा मिलती है. इस दौरान इस्तेमाल होने वाला डेटा आपके रोजाना मिलने वाले 1.5GB डेटा से नहीं काटा जाता है. कई यूजर्स का डेली डेटा सोमवार से शुक्रवार के बीच खत्म नहीं हो पाता है और बेकार चला जाता है. वीकेंड डेटा रोलओवर इस डेटा का इस्तेमाल आप वीकेंड यानी शनिवार या रविवार को कर सकते हैं.
Vi has quietly hiked its 84 day plan 🇮🇳 💸 Old: ₹859 💸 New: ₹899 (+₹40) 📅 Validity: 84 days 📶 Data: 1.5GB to 2GB per day (varies by circle) 📞 Unlimited calls + 100 SMS/day 🌙 Unlimited night data, 12 AM to 6 AM The ₹859 plan is no longer listed. That works out to about ₹10.7 a day. Silent price hikes are becoming normal in Indian telecom
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 27, 2026
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यदि किसी दिन आपका डेली डेटा पूरी तरह खत्म हो जाता है और आपको तुरंत इंटरनेट की जरूरत है, तो आप बिना कोई पैसा दिए Vi ऐप के जरिए हर महीने 2GB का एक्स्ट्रा बैकअप डेटा फ्री में क्लेम कर सकते हैं.
क्या आपके लिए Vi का Rs 899 वाला प्लान सही है?
कंपनी ने अपने 859 रुपये वाले पुराने प्लान को बंद कर दिया है, इसलिए अब ग्राहकों के सामने ये सवाल है कि क्या उन्हें Rs 899 का नया रिचार्ज चुनना चाहिए या नहीं. अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो इंटरनेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, रात को हैवी डाउनलोडिंग करते हैं या यूट्यूब और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित होगा.
यह भी पढ़ें | Free Fire गेम की भारत में वापसी! Android-iOS दोनों पर खेल सकेंगे, डाउनलोड के लिए इस दिन से होगा उपलब्ध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं