विज्ञापन

IPL 2026: 'सुपरस्टार', CSK को किसका था लंबे समय से इंतजार? आरोन फिंच ने बताया उसका नाम

 Aaron Finch Statement on CSK Superstar, IPL 2026: सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने वाले सैमसन टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं.

IPL 2026: 'सुपरस्टार', CSK को किसका था लंबे समय से इंतजार? आरोन फिंच ने बताया उसका नाम
 Aaron Finch Statement on CSK Superstar, IPL 2026:

 Aaron Finch Statement on CSK Superstar, IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के प्रदर्शन से प्रभावित हैं. फिंच ने कहा है कि सैमसन ही वो सुपरस्टार हैं जिनका सीएसके को इंतजार था. ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए आरोन फिंच ने कहा, "सैमसन सीजन की शुरुआत के कुछ मैचों में रन नहीं बना पाए थे. इस वजह से अचानक चर्चा चलने लगी कि सैमसन को शामिल कर सीएसके ने कोई गलती तो नहीं कर दी. सीएसके के खिलाड़ियों पर दबाव भी काफी होता है. उसमें भी अगर आपको जडेजा जैसे खिलाड़ी के बदले ट्रेड किया गया हो, तो दबाव और बढ़ता है."

उन्होंने कहा कि सैमसन ने अपनी लय पा ली है और फ्रेंचाइजी को अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया है. यही वह सुपरस्टार है जिसके सीएसके को तलाश थी. यह देखना बहुत अच्छा है कि वह एक अलग स्तर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाकर सीएसके को 8 विकेट से जीत दिलाने वाले सैमसन सीजन में टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. वह 10 मैचों की 10 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 402 रन बना चुके हैं. 

सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने वाले सैमसन टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस सच्चाई को स्वीकार किया. सीएसके ने सीजन में 10 मैच खेली है जिसमें 5 मैचों में जीत और 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 5 जीतों में तीन बार सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं. तीनों बार उन्होंने टीम के लिए मैच विजयी और नाबाद पारियां खेली थीं. 

सीएसके के भविष्य के कप्तान के रूप में देखे जा रहे सैमसन को आईपीएल 2026 से पहले टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया था. सीएसके के लिए यह डील अब तक सही साबित हुई है. 

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Sanju Viswanath Samson, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com